iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeJalandharजालंधर के जिम में महिला ट्रेनर से छेड़छाड़, आरोपी कारोबारी गिरफ्तार

जालंधर के जिम में महिला ट्रेनर से छेड़छाड़, आरोपी कारोबारी गिरफ्तार

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

जालंधर में एक कारोबारी ने लेडी जिम ट्रेनर के साथ भरे जिम में छेड़छाड़ की। वह पीछे से आया और लेडी जिम ट्रेनर को बाहों में भरकर पकड़ लिया। यह देखकर लेडी ट्रेनर भी हैरान रह गई। उसने तुरंत पीछे मुड़कर विरोध जताया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

iTree Network Solutions +91-8699235413

इसके बाद वह कारोबारी से बहस करते हुए नजर आई और तुरंत वहां से दूसरी तरफ चली गई। कारोबारी समझ गया कि लेडी ट्रेनर नाराज हो गई तो वह भी पीछे-पीछे जाता नजर आया। इस मामले का CCTV फुटेज भी सामने आया है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

लेडी ट्रेनर का कहना है कि जिस वक्त ये घटना हुई, जिम में कई लोग एक्सरसाइज कर रहे थे। कारोबारी ने पीछे से पकड़कर उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। जिम में मौजूद अन्य लोग भी इस घटना को देखकर दंग रह गए।

उसने तुरंत इसकी शिकायत 112 पर कॉल कर दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी कारोबारी हनी रंधावा को गिरफ्तार कर लिया।

सबसे पहले जानिए, CCTV फुटेज में क्या दिख रहा

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि लेडी जिम ट्रेनर शीशे के सामने मोबाइल देखने में व्यस्त है। इस दौरान हनी रंधावा तेजी से पीछे से आता है। वह अचानक जिम ट्रेनर को पीछे से आकर बाहों में भर लेता है।

अचानक इस हरकत से जिम ट्रेनर भी हैरान रह जाती है। वह तुरंत पीछे की तरफ मुड़ते हुए कुछ कहती है। इसके बाद वह वहां से जाने लगती है तो आरोपी उसे शांत करने की कोशिश करता है।

मगर, लेडी ट्रेनर शांत नहीं हुई। वह बहुत गुस्से में नजर आ रही है। उसका गुस्सा देख कारोबारी पीछे हट जाता है। इसके बाद वह दूसरी तरफ चली जाती है।

जानकारी के अनुसार, यह मामला शुक्रवार शाम 8 बजे चुनमुन मॉल के नजदीक स्थित जिम का है। जिसमें लेडी ट्रेनर से छेड़छाड़ की गई। घटना उस समय हुई जब जिम में काफी संख्या में लोग मौजूद थे और लेडी ट्रेनर अपनी ड्यूटी कर रही थी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान एक मशहूर कारोबारी जिम में आया और उसने लेडी ट्रेनर के साथ बदतमीजी शुरू कर दी। आरोप है कि उसने अचानक पीछे से लेडी को पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा।

अश्लील हरकतें करने पर महिला ने शोर मचाया

लेडी ट्रेनर ने तुरंत इसका विरोध किया और शोर मचा दिया। जिम में मौजूद अन्य लोग भी यह घटना देखकर हैरान रह गए। इसके बाद महिला ने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को कॉल कर पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और आरोपी हनी रंधावा को मौके से ही हिरासत में ले लिया। इसके बाद उसे थाने ले जाया गया, जहां देर रात तक पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया जारी रही।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ ਸਲਿੰਡਰਾਂ ਦੀ ਬਲੈਕ ਜ਼ੋਰਾਂ ਤੇ ਘਰਾਂ ਵਿੱਚ ਸਪਲਾਈ ਨਹੀਂ ਹੋ ਰਹੀ ਸਿਲਿੰਡਰ ਰੇੜੀਆਂ ਤੇ ਇਸਤੇਮਾਲ ਹੋ ਰਹੇ ਨੇ ਘਰੇਲੂ ਸਿਲੰਡਰ

Buland Kesari/ਈਰਾਨ ਅਤੇ ਅਮਰੀਕਾ ਦੀ ਜੰਗ ਵਿਚਾਲੇ ਭਾਰਤ ਵਿੱਚ ਗੈਸ ਸਲਿੰਡਰਾਂ ਦੀ ਦਿੱਕਤ ਵਧੀ ਹੋਈ ਹੈ। ਕਿਉਂਕਿ ਐਲਪੀਜੀ ਗੈਸ ਦੀ ਸਪਲਾਈ ਜੋ ਕਿ ਇਰਾਨ...

You cannot copy content of this page