iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsजालंधर के होटल में युवती की लाश मिली: 2 दिन से...

जालंधर के होटल में युवती की लाश मिली: 2 दिन से ठहरी हुई थी, युवक मिलने आता था, रूम से सूटकेस भी मिला

Date:

National News

Buland kesari/जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के पास स्थित रॉयल होटल में करीब 20 वर्षीय युवती की लाश मिली। युवती पिछले दो दिनों से होटल के कमरा नंबर-102 में रुकी हुई थी। सुबह करीब 7 बजे पुलिस मौके पर पहुंची तो युवती कमरे में मृत पड़ी मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जालंधर के होटल  में युवती की लाश मिली: 2 दिन से ठहरी हुई थी, युवक मिलने आता था, रूम से सूटकेस भी मिला

iTree Network Solutions +91-8699235413

पुलिस के मुताबिक, अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है और यह भी पता नहीं चल सका है कि वह मूल रूप से कहां की रहने वाली थी। उससे रोजाना एक युवक मिलने आता था। उसके कमरे में एक लाल रंग का सूटकेश भी मिला है।
2 दिन से युवती से मिलने आ रहा था युवक

iTree Network Solutions +91-8699235413

अभी तक की जांच में सामने आया है कि युवती से मिलने के लिए एक युवक लगातार दो दिनों से होटल में आ रहा था। बताया जा रहा है कि युवक दिन में करीब 2 से 3 घंटे तक युवती के साथ कमरे में रुकता था और इसके बाद वहां से चला जाता था। पुलिस अब युवक के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

कमरे में फैली थी गंदगी, सामान बिखरा मिला

पुलिस को युवती के कमरे से लाल रंग का एक सूटकेस भी मिला है। हालांकि, उसमें कुछ सामान नहीं था। कमरे की हालत भी काफी खराब बताई जा रही है। वहां गंदगी फैली हुई थी और सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। पुलिस कमरे की स्थिति और वहां मिले सामान को भी जांच का हिस्सा बना रही है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

नशे से मौत की आशंका जता रहे होटल
होटल कर्मचारियों ने युवती की मौत के पीछे नशे की आशंका जताई है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि युवती की मौत किस वजह से हुई। मौत का सही कारण जांच के बाद ही सामने आएगा। फिलहाल पुलिस युवती की पहचान, होटल में उसके ठहरने और उससे मिलने आने वाले युवक समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਨਿਤਿਨ ਕੋਹਲੀ ਅਤੇ ਵਿਨੀਤ ਧੀਰ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਸਦਕਾ ਪੰਜਾਬ ਯੂਥ ਰਨ ਨੂੰ ਮਿਲੀ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਸਫਲਤਾ

ਪੰਜਾਬ ਯੂਥ ਰਨ ਦੀ ਸਫਲਤਾ ਨੇ ਵਧਾਇਆ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦਾ ਉਤਸ਼ਾਹ, ਨਿਤਿਨ ਕੋਹਲੀ ਨੇ ਜਲੰਧਰ ਵਾਸੀਆਂ ਦਾ ਕੀਤਾ ਧੰਨਵਾਦ Buland Kesari/ ਜਲੰਧਰ: ਮਾਡਲ ਟਾਊਨ ਵਿੱਚ ਆਮ...

You cannot copy content of this page