Buland kesari/जालंधर में देर रात (मंगलवार) नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है, जो किसी बड़ी लूट को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से न केवल जानी नुकसान को बचाया गया, बल्कि शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले (ड्रिंक एंड ड्राइव) और बिना वजह रात में घूमने वाले असामाजिक तत्वों को भी सख्त संदेश दिया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए दो बाइक सवार संदिग्धों को रोका। बताया जा रहा है कि ये युवक इलाके में किसी वारदात को अंजाम देने के उद्देश्य से घूम रहे थे। जांच में यह बात सामने आई है कि पकड़े गए युवक दूसरे राज्य के रहने वाले हैं, जो किसी फैक्ट्री या काम से जुड़े हुए हैं।
पूछताछ के दौरान पुलिस को नहीं दे सके जवाब
पूछताछ के दौरान वे पुलिस को कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके कि वे इतनी रात गए वहां क्या कर रहे थे। मौके पर मौजूद पीसीआर (PCR) वैन और थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्थिति को संभाला।
पुलिस आस-पास के CCTV की कर रही जांच
फिलहाल घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस यह सुनिश्चित करना चाहती है कि इन युवकों के साथ कोई और साथी भी शामिल था या नहीं। आरोपियों के पास से संदिग्ध सामान और हथियार बरामद होने की बात भी सामने आ रही है। हालांकि पुलिस अभी इस पर विस्तार से जांच कर रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ के खिलाफ भी अभियान चलाया जा रहा है। रात के समय बिना किसी ठोस कारण के घूमने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








