Buland kesari/जालंधर की राजा गार्डन कॉलोनी में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब दो स्कूटियों पर सवार 4 युवक रिवॉल्वर लेकर गली में घूमते दिखाई दिए। जिसका वीडियो सामने आया है। आधी रात में एक युवक रिवॉल्वर निकालकर एक घर के बाहर पहुंचता है और डोरबेल बजाता नजर आ रहा है।
जब घर से कोई बाहर नहीं निकलता तो चारों युवक वहां से फरार हो जाते हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि युवक किसी को निशाना बनाने के इरादे से आए थे। लोगों ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस युवकों की पहचान करने में जुट गई है।

आधी रात में गाली में घूमते दिखे युवक
मामला राजा गार्डन कॉलोनी का है। चार संदिग्ध युवक रिवॉल्वर लेकर घूमते दिखाई दिए। घटना रात 12 बजे के बाद की बताई जा रही है, जो इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो सामने आने के बाद इलाके के लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि दो स्कूटियों पर सवार चार अज्ञात युवक गली में प्रवेश करते हैं। गली में आने के बाद वे कुछ समय के लिए रुकते हैं और आसपास का जायजा लेते नजर आते हैं। इसके बाद एक युवक स्कूटी से नीचे उतरता है।
युवक ने निकाली रिवॉल्वर, फिर बजाई घर की डोरबेल
स्कूटी से उतरने के बाद युवक अपने पास से रिवॉल्वर निकालता है। वह गली में स्थित एक घर के बाहर पहुंचता है और उसकी डोरबेल बजाता है। बेल बजाने के तुरंत बाद वह वापस अपने साथियों के पास लौट आता है। जब घर से कोई बाहर नहीं निकलता तो चारों युवक स्कूटियों पर सवार होकर वहां से तेजी से चले जाते हैं।
किसी को निशाना बनाने आए थे युवक
घटना के बाद मोहल्ले के लोगों ने आशंका जताई है कि युवक किसी व्यक्ति को टारगेट बनाने के इरादे से इलाके में आए थे। हालांकि, उनके वहां आने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।
पुलिस को सौंपी गई सीसीटीवी फुटेज
मोहल्ला निवासियों ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दी है और चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है। राजा गार्डन क्षेत्र की पुलिस चौकी के कर्मियों का कहना है कि फुटेज के आधार पर युवकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे युवकों की पहचान होने के बाद उनसे पूछताछ की जाएगी। शुरुआती जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








