iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeJalandharजालंधर में निजी अस्पताल के बाहर फायरिंग:भाई को बचाने आए युवक को...

जालंधर में निजी अस्पताल के बाहर फायरिंग:भाई को बचाने आए युवक को गोली मारी, परिचित का हाल जानने के लिए आया था

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/जालंधर के कालियां कॉलोनी स्थित निजी अस्पताल के बाहर पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने एक युवक पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में शिव नगर निवासी युवक सौरव सिंह के पेट में गोली लगी है, जिन्हें गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

घटना की जानकारी देते हुए घायल सौरव के छोटे भाई बोबी ने बताया कि वे टूर एंड ट्रैवल का काम करते हैं और उनका दफ्तर बल अस्पताल के पास ही है। बीती रात वे अपने एक परिचित का हालचाल जानने के लिए अस्पताल गए थे। इसी दौरान उन्होंने अपने एक साथी को पास के पेट्रोल पंप से पानी लाने के लिए भेजा।

वहां पहले से मौजूद कुछ बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते उनके साथी पर हमला कर दिया। बोबी का दोस्त अपनी जान बचाने के लिए भागकर अस्पताल के पास पहुंचा। जब बोबी ने बीच-बचाव कर उन युवकों को समझाने की कोशिश की, तो हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी।

भाई को बचाने आए सौरव पर चलाई गोली

iTree Network Solutions +91-8699235413

मारपीट की सूचना मिलते ही बोवी के बड़े भाई सौरव सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे। जैसे ही सौरव ने अपने भाई को बचाने का प्रयास किया, हमलावरों ने देसी कट्टे से उन पर गोली चला दी। गोली सौरव के पेट में लगी और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

पुलिस की कार्रवाई और जांच

घटना के तुरंत बाद बोबी ने घायल भाई को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचित किया। थाना एक के प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि सौरव की हालत अभी नाजुक बनी हुई है और वह बयान देने की स्थिति में नहीं है।

पुलिस टीम घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਪੁਲਿਸ ਸਟੇਸ਼ਨ ਦੇ ਨੇੜੇ ਸਰੇਆਮ ਚੇਨ ਸਨੈਚਿੰਗ, ਬੱਚੇ ਨਾਲ ਚੀਕਦੀ ਰਹੀ ਮਹਿਲਾ, ਘਟਨਾ CCTV ‘ਚ ਕੈਦ

ਜਲੰਧਰ ‘ਚ ਪੁਲਿਸ ਸਟੇਸ਼ਨ ਮਕਸੂਦਾਂ ਨੇੜੇ ਇੱਕ ਹੈਰਾਨ ਕਰਨ ਵਾਲੀ ਸਨੈਚਿੰਗ (ਲੁੱਟ-ਖੋਹ) ਦੀ ਘਟਨਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ, ਜਿਸ ਨੇ ਇਲਾਕੇ ‘ਚ ਸੁਰੱਖਿਆ ਨੂੰ ਲੈ...

You cannot copy content of this page