Buland kesari/जालंधर में सैर करने आए 26 मई को एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल पार्क के बाहर से चोरी हो गई। पीड़ित रोज की तरह पार्क में टहलने आया था और उसने अपनी स्प्लेंडर प्लस बाइक बाहर लॉक करके खड़ी की थी। लौटने पर बाइक गायब मिली।
घटना के बाद मिले सीसीटीवी फुटेज में एक भूरे रंग की शर्ट पहने युवक को बाइक लेकर आराम से फरार होते हुए देखा गया, जैसे उसके पास उसकी अपनी चाबी हो। पीड़ित पिछले चार-पांच दिनों से पुलिस थाने के चक्कर लगा रहा है, लेकिन अभी तक उसे केवल आश्वासन ही मिला है।
रोज की तरह सैर पर निकले थे कर्ण
पीड़ित कर्ण ने बताया कि वह शुक्रवार रात रोज की तरह पार्क में सैर और ताजी हवा लेने गए थे। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल पार्क के बाहर अन्य वाहनों के साथ खड़ी की और सुरक्षा के लिए हैंडल लॉक भी लगाया था, लेकिन इसके बावजूद चोर लॉक तोड़कर बाइक ले गए।

चोरी हुई बाइक का विवरण
कर्ण के अनुसार उनकी मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर प्लस थी, जो पूरी तरह काले रंग की थी। बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर PB 08 AJ 4756 है। यह 2019 मॉडल थी, जिसे उन्होंने मेहनत की कमाई से खरीदा था।
CCTV फुटेज में कैद चोर की हरकत
घटना के दो दिन बाद पीड़ित ने आसपास लगे कैमरों की जांच की, तो उन्हें एक सीसीटीवी फुटेज मिला। वीडियो में एक अज्ञात व्यक्ति भूरे रंग की शर्ट पहने बाइक के पास आता दिखाई देता है। वह पहले इधर-उधर नजर दौड़ाता है और फिर आराम से लॉक खोलकर बाइक स्टार्ट करता है। इसके बाद वह मौके से फरार हो जाता है।
पीड़ित कर्ण के अनुसार, घटना करीब रात के 10:45 बजे के आस-पास की है। उस समय पार्क के आस-पास चहल-पहल थोड़ी कम हो गई थी, जिसका फायदा उठाकर चोर ने इस वारदात को अंजाम दिया। चोर ने इतनी सफाई से काम किया कि किसी को शक तक नहीं हुआ।
भावुक हुए कर्ण, कहा- EMI पर खरीदी थी
पीड़ित कर्ण ने भावुक होकर बताया कि उन्होंने यह मोटरसाइकिल काफी मुश्किल से किश्तों (EMI) पर खरीदी थी, जिसकी हाल ही में सभी किस्तें पूरी हुई थीं। यह बाइक उनके रोजगार का मुख्य साधन थी, जिसके जरिए वह काम पर आते-जाते और घर का खर्च चलाते थे।
बाइक चोरी होने के बाद उनका कामकाज प्रभावित हो गया है और अब उन्हें शहर या दूर-दराज के इलाकों में आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








