iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsजालंधर में बालाजी की चौकी प्रोग्राम से पहले बवाल:पुलिस ने तैयारियां रुकवाईं,...

जालंधर में बालाजी की चौकी प्रोग्राम से पहले बवाल:पुलिस ने तैयारियां रुकवाईं, BJP नेता बोले- यह हिंदुओं पर अन्याय; कन्हैया मित्तल आने वाले हैं

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/जालंधर में श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर कमेटी द्वारा आयोजित होने वाले बालाजी की चौकी प्रोग्राम को लेकर बवाल हो गया। बुधवार शाम को पुलिस ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर इसकी तैयारियां रुकवा दीं। लोगों के डेकोरेशन, टेंट और लाइट का काम करने से रोका। इसमें प्रसिद्ध गायक कन्हैया मित्तल आने वाले हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

इसकी जानकारी मिलने के बाद मौके पर भाजपा नेता शीतल अंगुराल और मंदिर कमेटी के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सरकार और पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान शीतल अंगुराल ने आरोप लगाया कि अपने चहेते नेताओं को खुश करने के लिए यह कार्यक्रम रोका जा रहा है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

साथ ही उन्होंने कहा कि हिंदुओं के कार्यक्रम को रोका जा रहा है। यदि हिंदू इस अन्याय के खिलाफ भी नहीं बोले तो वे हिंदू कहलाने लायक नहीं। मंदिर कमेटी ने भी ऐलान किया कि यदि ग्राउंड में कार्यक्रम की परमिशन नहीं मिली तो सड़क पर ही कीर्तन किया जाएगा।

iTree Network Solutions +91-8699235413

आज सुबह भाजपा नेताओं और स्थानीय लोगों ने साईं दास स्कूल ग्राउंड के बाहर सड़क पर धरना लगा दिया है। इस बारे में अभी पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

बड़ी संख्या में पुलिसबल कार्यक्रम की तैयारियां रुकवाने पहुंचा था।
बड़ी संख्या में पुलिसबल कार्यक्रम की तैयारियां रुकवाने पहुंचा था।

रात में डेकोरेशन का काम रुकवाया

जानकारी के अनुसार, आज (14 मई) जालंधर के साईं दास स्कूल ग्राउंड में बालाजी की चौकी कार्यक्रम होना है। इसमें प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल आने वाले हैं। इसी को लेकर कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां चल रही थीं।

13 मई की रात को पुलिस ग्राउंड में पहुंची और डेकोरेशन का काम रुकवा दिया। दो थानों से पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कार्यक्रम न करने की चेतावनी दी। इसकी जानकारी जब भाजपा नेता शीतल अंगुराल और मंदिर कमेटी को हुई तो उन्होंने सरकार और पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

मौके पर भाजपा नेता शीतल अंगुराल पहुंचे थे। उन्होंने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोला।
मौके पर भाजपा नेता शीतल अंगुराल पहुंचे थे। उन्होंने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोला।

शीतल अंगुराल का सरकार पर तीखा हमला

भाजपा नेता शीतल अंगुराल ने इस घटना पर कड़ा रोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि कष्ट निवारण बालाजी मंदिर से लाखों लोगों की आस्था जुड़ी है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब कमेटी के पास फायर ब्रिगेड, बिजली विभाग और नगर निगम की तमाम परमिशन मौजूद हैं, तो पुलिस किसके दबाव में काम रोक रही है?

अंगुराल ने कहा की यह सरकार पुलिस का तमाशा बना रही है। अपने चहेते नेताओं को खुश करने के लिए हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

अंगुराल बोले- हिंदू वही जो आज बोले

शीतल अंगुराल ने भावुक होते हुए कहा कि आज जो हिंदू इस अन्याय के खिलाफ नहीं बोलेगा, वह हिंदू कहलाने लायक नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी किसी से निजी दुश्मनी नहीं है, लेकिन धर्म के मामले में वह पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने ऐलान किया कि चाहे कुछ भी हो जाए, कन्हैया मित्तल कल प्रभु का गुणगान करेंगे। उन्होंने यहां तक कह दिया कि अगर इस कार्यक्रम के लिए उन्हें अपनी जान भी देनी पड़ी, तो वह पीछे नहीं हटेंगे।

कार्यक्रम स्थल पर भजन गायक कन्हैया मित्तल के पोस्टर लगाए गए हैं।
कार्यक्रम स्थल पर भजन गायक कन्हैया मित्तल के पोस्टर लगाए गए हैं।

कमेटी सदस्यों ने कहा- सड़क पर करेंगे भजन

इस विवाद में श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर कमेटी (शेखां बाजार) के सदस्यों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे गुरुवार सुबह साढ़े 9 बजे बड़ी संख्या में ग्राउंड पहुंचे। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस ने ग्राउंड के अंदर कार्यक्रम नहीं करने दिया, तो वे सड़क पर बैठकर बालाजी का गुणगान करेंगे।

उन्होंने कहा कि हमें सिर्फ भजन करना है, अगर अंदर जगह नहीं मिली तो बाहर सड़क पर ही सही, पर कार्यक्रम होकर रहेगा। यह हंगामा काफी समय तक चलता रहा। इसके बाद रातभर डेकोरेशन का काम बंद ही रहा।

कार्यक्रम के लिए डेकोरेशन का काम शुरू कर दिया गया है।
कार्यक्रम के लिए डेकोरेशन का काम शुरू कर दिया गया है।

मौके पर भाजपा नेता जुटे

आज सुबह मौके पर भाजपा नेता केडी भंडारी और बालाजी कमेटी मेंबर और आम लोग पहुंचे हैं। पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जा रही है। भाजपा नेता केडी भंडारी ने कहा कि पंजाब सरकार लगातार हिंदू धर्म के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

केडी भंडारी ने आगे कहा- मैंने कमिश्नर धनप्रीत कौर से बात की, जिसके बाद कमिश्नर ने कहा कि यहां पर चौकी करने की परमिशन नहीं है। इसके बाद मैंने कहा कि सभी परमिशन हैं। इस पर सीपी ने कहा कि जो भजन गायक कन्हैया मित्तल आने वाले हैं, उनके खिलाफ केस दर्ज है।

तनावपूर्ण माहौल के बीच डेकोरेशन का काम दोबारा शुरू

हालांकि, इस तनावपूर्ण माहौल के बीच सुबह दोबारा काम शुरू हो गया है। भजन गायक कन्हैया मित्तल के बड़े-बड़े बैनर लगाए गए हैं और समिति के सदस्य डेकोरेशन का काम भी पूरा कर रहे हैं। पुलिस का कोई अधिकारी या कर्मचारी भी साईं दास स्कूल ग्राउंड में मौजूद नहीं है। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि कार्यक्रम शाम साढ़े 6 बजे अपने तय समय पर ही होगा।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

मलेशिया में फंसा पंजाबी युवक जालंधर पहुंचा:10 दिन डिटेंशन सेंटर रहा, संत सीचेवाल छुड़ाकर लाए; शरण का केस लगाने से नहीं मिली थी एंट्री

Buland kesari/जालंधर का रहने वाला और मलेशिया में फंसा आकाश 16 दिन बाद पंजाब लौट आया है। राज्यसभा सांसद और संत बलवीर सिंह सीचेवाल...

You cannot copy content of this page