iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeJalandharजालंधर में भाजपा जी-राम जी सेल की अहम बैठक, संगठन विस्तार को...

जालंधर में भाजपा जी-राम जी सेल की अहम बैठक, संगठन विस्तार को मिली नई गति

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

जालंधर, दिनांक 28 अप्रैल 2026: भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज जालंधर के माई हीरा गेट स्थित शीतला माता मंदिर परिसर में “विकसित भारत गारंटी रोजगार आजीविका मिशन (ग्रामीण सेल)” की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पंजाब जी-राम जी सेल के माझा एवं दोआबा ज़ोन के पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

iTree Network Solutions +91-8699235413

बैठक की अध्यक्षता सेल के कनवीनर श्री भीम सिंह कोटली ने की, जबकि प्रमुख रूप से प्रधान श्री चमकीला सिंह, जनरल सेक्रेटरी श्री गुरशरण सिंह सोढ़ी, प्रोफेसर मोहन जी, श्री पुनिया जी, प्रदेश सचिव एडवोकेट दिनेश कुमार तथा श्री सुखविंदर सिंह खालसा सहित अन्य गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम में अमित शाह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री व पंजाब प्रदेश अध्यक्ष स्वामी महेंद्र पाल सनातनी जी एवं उनकी टीम विशेष रूप से उपस्थित रही। अपने संबोधन में स्वामी महेंद्र पाल सनातनी जी ने कहा, “युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत है। जब संगठन और समाज मिलकर कार्य करते हैं, तभी वास्तविक बदलाव संभव होता है।” उन्होंने आगे कहा, “हर कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह सरकार की जनक

ल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाए।”
बैठक के दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने, युवाओं को जोड़ने तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर विशेष चर्चा की गई। इसी क्रम में कई युवा कार्यकर्ताओं को जी-राम जी सेल में विभिन्न जिम्मेदारियों के लिए नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए।

iTree Network Solutions +91-8699235413

वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि “विकसित भारत” के संकल्प को साकार करने के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। संगठन विस्तार के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक रोजगार, आजीविका एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही इस मिशन का मुख्य उद्देश्य है।

अंत में सभी पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि आने वाले समय में पंजाब के हर जिले में संगठन को सशक्त बनाते हुए आम जनता के हितों के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।

इस अवसर पर दोआबा ज़ोन के अध्यक्ष रवि परियाल, उपाध्यक्ष गुरु सिमरन सिंह, जनरल सेक्रेटरी कुणाल कोहली, जालंधर जिला शहरी अध्यक्ष हिमांशु चोपड़ा, नितिन अग्रवाल, जय किशोर शर्मा के अलावा जिला कपूरथला शहरी अध्यक्ष परमजीत सिंह, गुरसेवक सिंह, तरसेम सिंह, जेएस संधू व सिमरन कौर उपस्थित हुए।

iTree Network Solutions +91-8699235413

जारीकर्ता:
जी-राम जी सेल, भारतीय जनता पार्टी, पंजाब

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਜਲੰਧਰ ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਵੱਡਾ ਐਕਸ਼ਨ, ਅੰਤਰਰਾਜੀ ਹਥਿਆਰ ਤਸਕਰੀ ਗਿਰੋਹ ਦੇ 3 ਮੁਲਜ਼ਮ ਕਾਬੂ

Buland kesari/Jalandhar Police Interstate Gang Arrest; ਜਲੰਧਰ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਨੇ ਇੱਕ ਅੰਤਰਰਾਜੀ ਹਥਿਆਰ ਤਸਕਰੀ ਗਿਰੋਹ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼ ਕਰਦਿਆਂ ਤਿੰਨ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ...

You cannot copy content of this page