Buland kesari/जालंधर में टीवी टॉवर के पास स्थित पेट्रोल पंप पर गुरुवार को पेट्रोल डलवाने के बाद 30 रुपए मांगने पर हंगामे की स्थिति बन गई। बाइक सवार 3 युवक भुगतान करने से आनाकानी करने लगे। पंप कर्मी ने जब पैसे मांगे तो उन्होंने कहा कि वे कल दे देंगे।
पैसे तुरंत लेने को लेकर बहस होने पर तीनों युवकों ने पंप कर्मी से मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान उन्होंने चाबी के गुच्छे और अन्य वस्तु से हमला कर दिया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक हाथ में डंडा लेकर पंप कर्मी पर हमला करने की कोशिश करता हुआ भी दिखाई दे रहा है।
हंगामे के बाद अन्य पंप कर्मियों ने बीच-बचाव किया। एक अन्य सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बाइक सवार पेट्रोल डलवाने के बाद बिना पैसे दिए जाने लगे। इस दौरान पहले पंप कर्मी से उनकी बहस हो गई, जो बाद में हाथापाई में बदल गई। पंप पर हुई इस गुंडागर्दी को देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए।

बिना पैसे दिए हो गए फरार
मामले की जानकारी देते हुए पंप कर्मी मनीष ने बताया कि वह खुरला किंगरा के पास गुरनाम गैस लाइन भारत पेट्रोलियम पंप पर काम करता है। बाइक सवार तीन युवक आए और 30 रुपए का पेट्रोल डलवाया। इसके बाद वे बिना पैसे दिए जाने लगे।
पुलिस में शिकायत देंगे
जब उसने पैसे मांगे तो युवकों ने कहा कि वे पैसे कल दे देंगे। विरोध करने पर उन्होंने हाथापाई शुरू कर दी और डंडों से हमला भी किया। पंप पर हंगामा करने के बाद तीनों युवक बिना भुगतान किए मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि वह इस घटना की जानकारी अपने मालिक को देगा और पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराएगा।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








