iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsजालंधर BSF हेडक्वार्टर-अमृतसर आर्मी कैंट के बाहर धमाके,VIDEO:CM मान बोले- ये BJP...

जालंधर BSF हेडक्वार्टर-अमृतसर आर्मी कैंट के बाहर धमाके,VIDEO:CM मान बोले- ये BJP की पंजाब इलेक्शन की तैयारी, चुनाव से पहले ब्लास्ट-दंगे कराते हैं

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के सामने मंगलवार रात धमाका हुआ। इसमें इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) के इस्तेमाल की बात कही जा रही है। गनीमत रही कि धमाके में किसी को चोट नहीं लगी। इस ब्लास्ट का वीडियो भी सामने आया है। वहीं, अमृतसर में आर्मी कैंट के भीतर भी ग्रेनेड अटैक की कोशिश की गई लेकिन वह दीवार पर टकराकर फट गया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

श्री आनंदपुर साहिब से शुक्राना यात्रा के दौरान पंजाब CM भगवंत मान ने कहा कि ये ब्लास्ट भाजपा के इलेक्शन की तैयारी है। भाजपा छोटे-मोटे ब्लास्ट करवाकर लोगों को डराकर वोट लेना चाहती है। ये भाजपा का स्टाइल है। चुनाव वाले स्टेट में ब्लास्ट और दंगे करवा दो।

iTree Network Solutions +91-8699235413

इसी बीच, DGP गौरव यादव ने अमृतसर पहुंचकर ब्लास्ट की जगह का जायजा लिया। थोड़ी देर में वह प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस मामले में अब जांच में NIA भी शामिल हो गई है। दोनों जगह पर टीमें पहुंच रही हैं। जालंधर ब्लास्ट के मामले में हिरासत में लिया गया युवक BSF के ही रिटायर्ड जवान का बेटा है। परिवार उसे बेकसूर बता रहा है।

धमाके की जिम्मेदारी खालिस्तान लिबरेशन आर्मी (KLA) ने एक पोस्ट शेयर कर ली है। इसमें लिखा है कि डीआईजी संदीप गोयल और उनका परिवार टारगेट पर है। इतना खून बहाएंगे कि सब कुछ लाल दिखाई देगा। अमृतसर में बॉर्डर रेंज के DIG संदीप गोयल ने गुरदासपुर की पुलिस चौकी में पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी रणजीत सिंह का एनकाउंटर किया था। मार्च 2026 में हुए इस एनकाउंटर को खालिस्तानियों ने फेक करार दिया।

जालंधर: CM मान के दौरे से पहले वारदात

जालंधर में पीएपी चौक के पास रात 7:57 बजे एक स्कूटी के पास धमाका हुआ। सूत्रों के मुताबिक एक संदिग्ध पीएपी चौक की ओर से रॉन्ग साइड से पैदल आता दिखा। वह सीधे उस स्थान तक पहुंचा, जहां फुटपाथ पर एक्टिवा खड़ी थी। युवक ने पॉलिथीन में लिपटा पैकेट वहां छोड़ा और बस अड्डे की ओर दौड़ लगा दी। इसके कुछ सेकेंड में धमाका हो गया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

एजेंसियों को आशंका है कि संदिग्ध शख्स का साथी आगे इंतजार कर रहा था और वह किसी वाहन में बैठकर भाग गया। फोरेंसिक टीम को मौके से बम के फटे हिस्से मिले हैं। CM भगवंत मान जालंधर आने वाले हैं। उससे पहले यह वारदात हो गई।

एजेंसियां जांच में जुट गई है। जालंधर में धमाका जिस एक्टिवा में हुआ, वह बीएसएफ के पूर्व जवान कश्मीर सिंह की है। उनका इकलौता बेटा गुरप्रीत सिंह कूरियर का काम करता है। वह रात को एक्टिवा खड़ी कर हेडक्वार्टर के अंदर पार्सल देने गया था। गुरप्रीत को पुलिस ने बीएसएफ हेडक्वार्टर से हिरासत में ले लिया है।

जालंधर में जहां ब्लास्ट हुआ, उस जगह को पुलिस ने सील कर दिया है।
जालंधर में जहां ब्लास्ट हुआ, उस जगह को पुलिस ने सील कर दिया है।

अमृतसर: आर्मी कैंप पर हमले से टीन शेड ढहा वहीं, अमृतसर में भी आर्मी कैंप खासा के बाहर भी मंगलवार रात करीब 11 बजे ग्रेनेड अटैक हुआ। SSP सोहेल मीर कासिम के मुताबिक प्राथमिक जांच में पता चला है कि बाइक पर सवार दो नकाबपोशों ने आर्मी कैंट की तरफ फेंका। दीवार के साथ लगते ही जोरदार धमाका हुआ।

धमाके से चारदीवारी पर सेना क्षेत्र को कवर करने के लिए लगाया गया टीन शेड ढह गया। गेट नंबर 6 और 7 के बीच की दीवार को भी थोड़ा नुकसान हुआ है। धमाके की आवाज सुनते ही सैन्य अधिकारी और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

अमृतसर आर्मी कैंप के बाहर धमाके की जगह को लगाकर सील किया गया है।
अमृतसर आर्मी कैंप के बाहर धमाके की जगह को लगाकर सील किया गया है।

DIG संदीप गोयल, जिनका परिवार खालिस्तानियों के निशाने पर…

iTree Network Solutions +91-8699235413
WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Thalapathy Vijay के बेटा ले रहा फिल्मों में एंट्री, इस तारीख को रिलीज होगी पहली फिल्म

Buland kesari/साउथ सुपरस्टार Thalapathy Vijay के बेटे जेसन संजय अब फिल्मी दुनिया में बड़ा कदम रखने जा रहे हैं। जेसन अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म...

You cannot copy content of this page