iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsलुधियाना CT यूनिवर्सिटी की छात्रा दूसरी मंजिल से नीचे गिरी:हालत गंभीर पुलिस...

लुधियाना CT यूनिवर्सिटी की छात्रा दूसरी मंजिल से नीचे गिरी:हालत गंभीर पुलिस जांच में जुटी

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/लुधियाना के जगराओं स्थित सीटी यूनिवर्सिटी (CT University) में बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ बीए (BA) प्रथम वर्ष की एक छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में कॉलेज की दूसरी मंजिल से नीचे गिर गई। हादसे के बाद यूनिवर्सिटी कैंपस में हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से घायल छात्रा को तुरंत उपचार के लिए जगराओं के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे लुधियाना के डीएमसी (DMC) अस्पताल रेफर कर दिया है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

मोगा की रहने वाली है छात्रा

iTree Network Solutions +91-8699235413

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, घायल छात्रा की पहचान नवदीप कौर के रूप में हुई है। वह मोगा जिले के धर्मकोट स्थित जाफरवाला की रहने वाली है और सीटी यूनिवर्सिटी में बीए फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रही है। दोपहर करीब 12:30 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि यूनिवर्सिटी की दूसरी मंजिल से एक छात्रा नीचे गिर गई है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

खुद गिरी या किसी ने धक्का दिया? जांच में जुटी पुलिस

जगराओं सदर के एसएचओ (SHO) ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस समय यूनिवर्सिटी प्रशासन के साथ मिलकर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

पुलिस मुख्य रूप से तीन पहलुओं पर जांच कर रही है क्या छात्रा का पैर अचानक फिसल गया और वह संतुलन खो बैठी क्या छात्रा ने खुद छलांग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की है या फिर उसे किसी ने ऊपर से धक्का दिया है

बयान के बाद स्पष्ट होगा कारण

एसएचओ ने बताया कि अभी छात्रा की हालत काफी गंभीर है और उसका इलाज लुधियाना में चल रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जब छात्रा बयान देने की स्थिति में होगी, तब उसके बयान दर्ज किए जाएंगे। सीसीटीवी फुटेज और छात्रा के बयानों के आधार पर ही हादसे के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस ने छात्रा के परिजनों को सूचित कर दिया है और मामले की गहराई से पड़ताल की जा रही है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

जालंधर BSF हेडक्वार्टर-अमृतसर आर्मी कैंट के बाहर धमाके,VIDEO:CM मान बोले- ये BJP की पंजाब इलेक्शन की तैयारी, चुनाव से पहले ब्लास्ट-दंगे कराते हैं

Buland kesari/जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के सामने मंगलवार रात धमाका हुआ। इसमें इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) के इस्तेमाल की बात कही जा रही है।...

You cannot copy content of this page