iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsपंजाब में आतंकी साजिश नाकाम, एक आरोपी गिरफ्तार: 86-P हैंड ग्रेनेड बरामद,...

पंजाब में आतंकी साजिश नाकाम, एक आरोपी गिरफ्तार: 86-P हैंड ग्रेनेड बरामद, आदमपुर में डेड ड्रॉप लोकेशन से उठाया; विदेशी हैंडलर्स से संपर्क

Date:

National News

Buland kesari/पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर और SBS नगर (नवांशहर) पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मॉड्यूल के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 86-P हैंड ग्रेनेड बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, इस कार्रवाई से राज्य में संभावित आतंकी हमले की साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया गया।पंजाब में आतंकी साजिश नाकाम, एक आरोपी गिरफ्तार: 86-P हैंड ग्रेनेड बरामद, आदमपुर में डेड ड्रॉप लोकेशन से उठाया; विदेशी हैंडलर्स से संपर्क

iTree Network Solutions +91-8699235413

शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे अपने आकाओं के सीधे संपर्क में था। वह उनके निर्देश पर पंजाब में बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा था। पुलिस के मुताबिक, विदेशी हैंडलर्स के इशारे पर आरोपी ने जालंधर के आदमपुर के पास एक डेड ड्रॉप लोकेशन से 86-P हैंड ग्रेनेड हासिल किया था।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

कानूनी कार्रवाई और मामला दर्ज

नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच जारी

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

पुलिस की टीमें इस आतंकी मॉड्यूल से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां खंगालने में जुटी हैं। जांच का मुख्य उद्देश्य नेटवर्क में शामिल स्थानीय मददगारों, फंड मुहैया कराने वालों और सीमा पार बैठे विदेशी हैंडलर्स की पहचान करना है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि बरामद ग्रेनेड का इस्तेमाल किस लक्ष्य या सार्वजनिक स्थान पर हमले के लिए किया जाना था।

DGP बोले- अपराध खत्म करने के लिए पुलिस मुस्तैद

पंजाब पुलिस के DGP ने सोशल मीडिया के जरिए इस कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य में आतंकवाद, सीमा पार से संचालित साजिशों और संगठित अपराध को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

उन्होंने कहा कि आम जनता की सुरक्षा, शांति और भाईचारा बनाए रखना पंजाब पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਨਿਤਿਨ ਕੋਹਲੀ ਅਤੇ ਵਿਨੀਤ ਧੀਰ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਸਦਕਾ ਪੰਜਾਬ ਯੂਥ ਰਨ ਨੂੰ ਮਿਲੀ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਸਫਲਤਾ

ਪੰਜਾਬ ਯੂਥ ਰਨ ਦੀ ਸਫਲਤਾ ਨੇ ਵਧਾਇਆ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦਾ ਉਤਸ਼ਾਹ, ਨਿਤਿਨ ਕੋਹਲੀ ਨੇ ਜਲੰਧਰ ਵਾਸੀਆਂ ਦਾ ਕੀਤਾ ਧੰਨਵਾਦ Buland Kesari/ ਜਲੰਧਰ: ਮਾਡਲ ਟਾਊਨ ਵਿੱਚ ਆਮ...

You cannot copy content of this page