Buland kesari/मोगा के समालसर के अंतर्गत आने वाले गांव रोडे से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पिता-पुत्र के बीच हुआ विवाद खूनी रूप ले गया। झगड़े के दौरान पिता की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
गांववासियों के अनुसार, बीती रात मेहरजीत सिंह और उसके बेटे लवप्रीत सिंह के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो बाद में झगड़े में बदल गई। इस दौरान मेहरजीत सिंह की मौत हो गई।
डीएसपी बाघापुराना ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि गांव रोडे से पिता-पुत्र के बीच झगड़े की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोगा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
बेटे को शराब पीने से रोकता था पिता
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिता अपने बेटे को शराब पीने से रोकता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हुई, जो बाद में लड़ाई में बदल गई। झगड़े के दौरान लगी गंभीर चोटों के कारण पिता की मौत हो गई।
फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और परिवार के सदस्यों के बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








