Buland kesari/जालंधर के भार्गव कैंप इलाके में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग से बिजली की तारें और एसी के पाइप चोरी कर भाग रहे एक नाबालिग को लोगों ने पकड़ लिया। सूचना मिलने पर थाना भार्गव कैंप पुलिस मौके पर पहुंची और नाबालिग को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बिजली की तारे और एसी की पाइप की चोरी
बिल्डिंग में काम करने वाले मुकेश कुमार ने बताया कि वे रोज की तरह सुबह काम पर पहुंचे थे। इसी दौरान एक नाबालिग बिल्डिंग के अंदर घुस गया और वहां से बिजली की तारें तथा एसी के पाइप चोरी कर ले जाने लगा। जब मुकेश ने उसे सामान के साथ भागते देखा तो शोर मचाया।

चोरी का समान छोड़कर भागा चोर
शोर सुनकर आरोपी चोरी का सामान छोड़कर मौके से भागने लगा। मुकेश कुमार ने आसपास मौजूद लोगों की मदद से उसका पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया। घटना की सूचना बिल्डिंग मालिक को भी दी गई, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरु की
लोगों ने इसकी सूचना थाना भार्गव कैंप पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नाबालिग को अपने हिरासत में ले लिया। जांच अधिकारी ने बताया कि कंट्रोल रूम से चोरी के आरोप में एक युवक को पकड़े जाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बिल्डिंग मालिक के बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








