WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...
Buland kesari/IMD के अनुसार, पछुआ हवाओं के साथ एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान और उससे सटे पाकिस्तान में, दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश से उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम तक, दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार से गुजरने वाला साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है। दक्षिण बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों, अंडमान सागर और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं।
लू, उमस और गर्मी की चेतावनी
IMD के अनुसार, 20 मई तक उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में लू से लेकर भीषण लू तक की स्थिति रहने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान में 17 से 19 मई के बीच कई स्थानों पर लू चलने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 16 से 20 मई तक लू का प्रकोप रहेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 15 से 17 मई के बीच, पश्चिमी राजस्थान और पूर्वी राजस्थान में 16 से 20 मई के बीच, पश्चिमी मध्य प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश में 15 से 20 मई के बीच, विदर्भ के साथ-साथ छत्तीसगढ़, तेलंगाना, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, मराठवाड़ा, सौराष्ट्र, कच्छ में भी 20 मई तक गर्म रातें रहने की संभावना है।
दिल्ली में भीषण गर्मी की चेतावनी
IMD के अनुसार, दिल्ली में गर्मी का प्रकोप जारी है और मई का सबसे गर्म दिन 14 अप्रैल को रहा। बीते दिन दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक 40.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री रहा। आज तड़के अचानक दिल्ली का मौसम बदला और आंधी-तूफान आया। दिन चढ़ते-चढ़ते धूप निकल गई। लेकिन आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 30 से 50 किमी प्रति घंटा रफ्तार वाली हवाएं चल सकती हैं। अगले 2 दिन में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं अगले 2 दिन में न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री की वृद्धि होगी।
इन राज्यों में बारिश की चेतावनी
IMD के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में 15 और 16 मई को हल्की बारिश गरज, चमक और तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटा) के साथ होने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में 15 मई को हल्की से मध्यम बारिश गरज, चमक और तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटा) के साथ होने की संभावना है। उत्तर-पूर्व भारत में नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में गरज चमक के साथ तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है। कहीं-कहीं भारी तो कहीं हल्की बारिश होने की चेतावनी भी रहेगी।
इन राज्यों में भी बरसेंगे बादल
IMD के अनुसार, पूर्वी भारत में उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 20 मई तक कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश हो सकती है। गरज चमक के साथ आंधी (50-60 किमी प्रति घंटा और 70 किमी प्रति घंटा) होने की संभावना है। मध्य भारत में पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश गरज चमक के साथ तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है। पश्चिमी भारत में कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में हल्की बारिश गरज चमक के साथ तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है।
दक्षिण भारत में भारी बारिश की चेतावनी
IMD के अनुसार, दक्षिण भारत में केरल और माहे, आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा में 18 मई तक गरज, चमक के साथ तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है। लक्षद्वीप में 15 मई को, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 15 से 17 मई के दौरान, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 15 से 19 मई के दौरान, केरल और माहे में 15 से 17 मई के दौरान, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 15 से 17 मई के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। उत्तर आंतरिक कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है।