Buland kesari/लुधियाना के प्रॉपर्टी डीलर परविंदर उर्फ रिंपी अनेजा सुसाइड मामले में आज पीड़ित परिवार और लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। मृतक के परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी और जल्द इंसाफ की मांग को लेकर अपने घर से शहीद भगत सिंह नगर पुलिस चौकी तक रोषपूर्ण कैंडल मार्च निकाला।
परिजनों का कहना है कि सुसाइड के 2 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने अभी तक नामजद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। परिवार ने प्रशासन को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि जब तक सभी 11 आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

क्या था पूरा मामला
शहीद भगत सिंह नगर के रहने वाले 52 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर रिंपी अनेजा ने बीते दिनों सल्फास निगलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। मरने से पहले रिंपी ने एक भावुक वीडियो बनाया और अपनी कार में सुसाइड नोट छोड़ा जिसमें उन्होंने अपनी मौत के लिए महिला समेत 11 रसूखदार लोगों को जिम्मेदार ठहराया है।
वीडियो में रिंपी के आखिरी शब्द: लेन-देन का हिसाब: रिंपी ने वीडियो में बताया कि उन्होंने किन-किन लोगों से करोड़ों रुपए लेने थे। पूरा हिसाब कार के गियर बॉक्स के पास रखा है।
परिवार की जिम्मेदारी:उन्होंने अपने रिश्तेदारों से अपील की कि उनके जाने के बाद पत्नी और बच्चों का ख्याल रखें और फार्म हाउस बेचकर बेटी की शादी करें।
इंसाफ की गुहार: मृतक ने कहा कि आरोपी बहुत पावरफुल हैं, उन्हें कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि उनकी मौत बेकार न जाए।
इन 11 लोगों पर दर्ज हुई FIR पत्नी जसलीन कौर के बयान पर पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। आरोपियों में राजेश बंसल,विनोद स्याल, हरप्रीत सिंह (इंप्रूवमेंट ट्रस्ट कर्मचारी), पंकज गुप्ता, खुशवंत सिंह, रिशमजीत सिंह, अजीत सिंह स्वराज, संजू गोयल, अनिल कुमार, रनवीर कौर गिल और वरुण गोयल शामिल हैं।
सदमे में परिवार बता दें कि रिंपी अनेजा का बेटा कनाडा में रहता है और महज 20 दिन पहले ही उनकी माता का भी निधन हुआ था। घर में दो मौतों के बाद अब रिंपी के इस कदम ने परिवार को पूरी तरह तोड़ कर रख दिया है। फिलहाल परिवार पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है और आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग पर अड़ा है।


Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








