iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsलुधियाना में चोरी के शक में युवक को तालिबानी सजा:खंभे से बांधकर...

लुधियाना में चोरी के शक में युवक को तालिबानी सजा:खंभे से बांधकर पीटा, सिर मुंडवा कर घुमाया; SHO बोले- वीडियो की जांच करवाएंगे

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/लुधियाना के नूरवाला रोड पर लोगों ने एक युवक को चोरी के शक में पकड़ा। पुलिस को सूचना देने की बजाए लोगों ने खुद ही उसे तालिबानी सजा दे दी। पहले उसे बिजली के खंभे से बांधा, फिर उसकी जमकर पिटाई की। बाद में उसका सिर मुंडवा कर पूरे इलाके में घुमाया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने ही बनाया है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

मामला थाना जोधेवाल के अधीन आते नूरवाला रोड का है। लोगों ने एक युवक को कथित तौर पर चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। स्थानीय लोगों का आरोप था कि इलाके में पिछले कुछ दिनों से लगातार चोरी की घटनाएं हो रही थीं, जिससे उनमें काफी गुस्सा था।

iTree Network Solutions +91-8699235413
लोगों ने पकड़ा व्यक्ति।
लोगों ने पकड़ा व्यक्ति।

बिजली के खंभे से बांध की लोगों ने मारपीट

iTree Network Solutions +91-8699235413

गुस्साए लोगों ने युवक को पकड़कर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद कुछ लोगों ने मशीन से उसके बाल काटकर सिर मुंडवा दिया। इतना ही नहीं, युवक को पूरे इलाके में पैदल घुमाया गया। इस दौरान मौजूद लोगों ने पूरी घटना की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दी। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

SHO बोले- शिकायत मिलने पर करेंगे कार्रवाई, वीडियो की करवाएंगे जांच

उधर, SHO जसबीर सिंह ने कहा कि मामले की जांच हम अपने स्तर पर भी कर रहे हैं। बाकी अभी किसी की शिकायत आई नहीं है। साथ ही, वीडियो के आधार पर मारपीट करने वालों की पहचान भी की जा रही है। वीडियो भी वेरिफाई किया जा रहा है। कानून हाथ में लेना गलत है।

एक साल पहले भी सामने आया था ऐसा मामला

iTree Network Solutions +91-8699235413

बता दें कि, एक साल पहले भी लुधियाना से ऐसा मामला सामने आया था। एक फैक्ट्री मालिक ने चोरी करने का आरोप लगाते हुए महिला, उसकी 3 बेटियों और एक युवक को मुंह काला कर घुमाया था। पांचों के गले में तख्ती भी पहनाई था। तख्ती पर ‘मैं चोर हूं, मैं अपना गुनाह मान रही/रहा हूं’ लिखा हुआ था।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

लुधियाना में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम:4 पिस्टल के साथ आरोपी अरेस्ट; गैंग का पता करने में जुटी पुलिस

Buland kesari/लुधियाना के थाना सदर की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हथियारों सहित गिरफ्तार कर संभावित बड़ी वारदात को टाल दिया।...

You cannot copy content of this page