iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsलुधियाना में जूता कारोबारी प्रिंकल पर केस:महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी का आरोप,...

लुधियाना में जूता कारोबारी प्रिंकल पर केस:महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी का आरोप, फोटो-वीडियो एडिट कर सोशल मीडिया पर डाली

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/लुधियाना में एक हाई-प्रोफाइल विवाद के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। चंडीगढ़ रोड फोकल प्वाइंट के रहने वाले जूता कारोबारी गुरविंदर सिंह प्रिंकल के खिलाफ गंभीर कानूनी धाराओं के तहत आज मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले के सामने आने के बाद व्यापारिक और सामाजिक हलकों में हलचल है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

शिकायतकर्ता हरप्रीत सिंह निवासी कॉर्नर कोठी, ग्रीन एवेन्यू रोड, पखोवाल रोड की शिकायत पर पुलिस ने यह कड़ी कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा विवाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड करने और बेहद आपत्तिजनक टिप्पणियां करने से जुड़ा है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

जूतियों का हार पहनाकर वीडियो किया वायरल

आरोप है कि आरोपी गुरविंदर सिंह प्रिंकल ने शिकायतकर्ता के भाई हरपाल सिंह मक्कड़ की फोटो/वीडियो के साथ छेड़छाड़ की। उसे जबरन जूतियों का हार पहनाया और बेहद अपमानजनक तरीके से उसे फेसबुक पर अपलोड कर दिया।

महिलाओं पर अभद्र और अश्लील टिप्पणियां

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी प्रिंकल यहीं नहीं रुका। उसने शिकायतकर्ता की पत्नी और माता के खिलाफ सोशल मीडिया पर बेहद अश्लील, गंदी और ‘सेक्सुअली एक्स्प्लिसिट (यौन रूप से स्पष्ट) शब्दावली का इस्तेमाल किया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

सोशल मीडिया पर महिलाओं को कहा गश*

FIR के मुताबिक आरोपी अक्सर सोशल मीडिया पर इज्जतदार और शरीफ परिवारों की महिलाओं को निशाना बनाता है। वह लाइव या अपनी पोस्ट्स में सरेआम महिलाओं को गश* (वैश्या) जैसे बेहद आपत्तिजनक और घटिया शब्दों से संबोधित करता है, जिससे समाज में भारी रोष है।

इन गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ केस

मामले की संवेदनशीलता और महिलाओं के सम्मान से जुड़े होने के कारण लुधियाना पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। थाना सराभा नगर में प्रिकल पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आईटी एक्ट की U/S 74, 79 BNS (भारतीय न्याय संहिता): महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने, उसकी लज्जा भंग करने के इरादे से अपशब्दों और हरकतों का इस्तेमाल करना। 67, 67(A) IT Act (इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट): सोशल मीडिया या इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों पर अश्लील, गंदे और यौन रूप से स्पष्ट कंटेंट को पब्लिश या शेयर करना धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया के इस दौर में किसी भी व्यक्ति को किसी की सामाजिक प्रतिष्ठा खराब करने और महिलाओं पर इस तरह की घटिया टिप्पणी करने की इजाजत बिल्कुल नहीं दी जा सकती। पुलिस इस मामले में डिजिटल सबूतों (फेसबुक लिंक्स और वीडियो) को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारी की तैयारी में जुट गई है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

दुकानदार से ठगे ₹10 हजार:अकाउंट में ऑनलाइन डलवाई पेमेंट, डिग्गी से पैसे ला रहा हूं कह फरार; टारगेट पर मनी ट्रांसफर शॉप

Buland kesari/लुधियाना से ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शिंगार सिनेमा के नजदीक स्थित मनी ट्रांसफर की दुकान पर मंगलवार...

You cannot copy content of this page