Buland kesari/लुधियाना से ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शिंगार सिनेमा के नजदीक स्थित मनी ट्रांसफर की दुकान पर मंगलवार देर शाम एक शातिर ठग ने दुकानदार को झांसे में लेकर 10 हजार रुपए की ठगी कर ली। यह ठग मनी ट्रांसफर दुकानों को टारगेट बनाता है
आरोपी पूरी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। लुटेरे को पकड़ने के लिए दुकानदार उसके पीछे भी भागा, लेकिन वह फरार हो गया। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।

ठग ने 10 हजार रुपए आनलाइन खाते में डलवाए
दुकानदार अमन सभ्रवाल ने कहा कि एक्टिवा पर सवार होकर ठग दुकान पर आया। उसने कहा कि उसे 10 हजार रुपए आनलाइन भेज दे। उसने जब उस ठग से पैसे मांगे तो उसने कहा कि वह कही भाग नहीं रहा। वह पैसे उसे दे रहा है।
अमन ने कहा कि जैसे ही उसने पैसे उसके खाते में डाले और स्क्रीन शाट दिखाया तो ठग अपनी जेब चेक करने लगा। फिर वह बोला की वह एक्टिवा की डिग्गी से पैसे निकाल कर दे रहा है। ठग ने अपनी एक्टिवा कुछ दूरी पर स्टार्ट रखी और तुरंत उस पर सवार होकर भाग गया।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना
वहीं पूरी घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पीड़ित दुकानदार अमन ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश में जुट गई है।
शिंगार रोड नजदीक मनी ट्रांसफर की दुकान करने वाले एक अन्य दुकानदार सचिन ने कहा कि उसके पास भी यही ठग करीब 3 से 4 दिन पहले आया था। उसने उससे भी 10 हजार रुपए आनलाइन डलवाए और तुरंत एक्टिवा पर भाग गया।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








