iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsलुधियाना में बिजली कट, AAP MLA को शिकायत VIDEO:किसान बोला- रात को...

लुधियाना में बिजली कट, AAP MLA को शिकायत VIDEO:किसान बोला- रात को 1 बजे आती है लाइट, हलका इंचार्ज फोन नहीं उठाता

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/लुधियाना में मुल्लापुर दाखा के गांव तलवंडी कलां के लोग बिजली कट को लेकर बेहद परेशान हैं। लोग अफसरों को फोन कर रहे वो नहीं उठा रहे। वहीं आम आदमी पार्टी का हलका इंचार्ज भी पब्लिक के फोन नहीं उठा रहा।

iTree Network Solutions +91-8699235413

किसानों की परेशानी इस कद बढ़ गई कि दाखा विधानसभा हलके के लोगों को अजनाला के विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल को आधी रात में फोन करना पड़ा। कुलदीप धालीवाल को फोन पर गांव के दो लोगों ने अपनी परेशानी बताई।

iTree Network Solutions +91-8699235413

रात को एक बजे लाइट आती है- किसान

iTree Network Solutions +91-8699235413

एमएलए को फोन पर किसान ने कहा कि रात को एक बजे लाइट आती है वो भी मोटर वाली। पावरकॉम के अधिकारियों को फोन करें तो वो फोन नहीं उठाते। बीच में सिर्फ दो गांवों की लाइट ही गुल है। यह केसा बिजली कट है।

समस्या के समाधान का दिया आश्वासन

विधायक ने किसानों को आश्वासन दिया है कि जल्दी ही उनकी समस्या का समाधान निकाल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वो चीफ इंजीनियर व कंग से बात करके मामले का हल निकलवा देंगे। किसान ने विधायक से बातचीत को रिकार्ड करके सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।

एक घंटे बाद बिजली बहाल हुई

उसके बाद गांव के लोग फीडर पर पहुंचे। पावरकॉम के अफसरों को ग्रामीणों के आने की सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत पुलिस को बुला दिया। ग्रामीणों ने कहा कि हमारे गांव की बिजली बहाल कर दो हम चले जाएंगे। फिर एक घंटे बाद उनकी बिजली बहाल हुई।

रात को फीडर में पहुंचे लोग व पुलिस।
रात को फीडर में पहुंचे लोग व पुलिस।

वायरल वीडियो में विधायक व ग्रामीणों के बीच हुई बातचीत..

शिकायतकर्ता: दो गांवों में ही पावर कट है क्या?

MLA धालीवाल: गेहूं पका है इसलिए पावरकट होना जी, ताकि गेहूं को नुकसान न हो।

शिकायतकर्ता: दिन में तो ठीक है रात को कौनसा पावरकट होता है

MLA धालीवाल: मुझे नहीं पता यार।

शिकायकर्ता: फिर किससे पता करें जी

MLA धालीवाल: कहां से बोल रहे हो।

शिकायतकर्ता: मुल्लापुर लुधियाना से बोल रहे हैं।

MLA धालीवाल: मैं अजनाला बैठा हूं तुम वहीं पर किसी से बात करो।

शिकायतकर्ता: यहां पर कोई फोन नहीं उठाता। कंग साहब भी फोन नहीं उठाते।

MLA धालीवाल: मेरा क्या लेना देना, मेरे साथ क्यों बात कर रहे हो।

शिकायतकर्ता: आपके साथ हमारी नजदीकियां हैं।

MLA धालीवाल: मैं पूछ लेता हूं अगर कोई मेरा फोन उठाता है तो।

दूसरा शिकायतकर्ता: धालीवाल साहब हम मुल्लापुर से बोल रहे हें। यहां पर लाइट की बहुत प्रॉब्लम है। मुल्लापुर से कंग साहब नहीं बने थे तब से प्रॉब्लम चल रही है। हमारे लिए तो लाइट नहीं छोड़ते। हमें रात को मक्की वाली राइट मिलती है उससे पानी लगा रहे हैं।

MLA धालीवाल: मैं कल दस बजे आपके चीफ से बात करता हूं लुधियाना में।

शिकायतकर्ता: नहीं जी हमारा चीफ तो केएस कंग है।

MLA धालीवाल: मैं केएस कंग के साथ भी बात कर लेता हूं अगर वो नहीं करेगा तो ऊपर कर दूंगा।

शिकायतकर्ता: इस समय तो लाइट दे दो। हम तो पशुओं को पानी भी मुश्किल से पिला रहे हैं।

MLA धालीवाल: अच्छा मैं देखता हूं।

सरकार के दावों पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल

ग्रामीणों का कहना है कि सरकार किसानों को दिन में बिजली देने के दावे कर रही है, लेकिन हमारे गांव में तो रात को भी बिजली नहीं आ रही। हालात यह हैं कि इंसान व पशु प्यासे हैं। शिकायत करने के लिए वो अफसरों को फोन कर रहे हैं, लेकिन वो फोन नहीं उठा रहे।

देर रात बिजली घर पहुंचे ग्रामीण

तलवंडी में दो दिन से बिजली गुल होने के कारण लोग परेशान रहे। अलग-अलग लोगों से बिजली बहाल करने की गुहार लगाई, लेकिन बिजली बहाल नहीं हुई। कुलदीप धालीवाल को फोन करने के एक घंटे बाद लोगरात को फीडर पर पहुंच गए। पावरकॉम अधिकारियों ने तुरंत पुलिस को बुला दिया। फीडर के बाहर भी ग्रामीण पावरकॉम व पुलिस कर्मियों से बिजली बहाल करने की डिमांड करते रहे। उसके करीब एक घंटे बाद बिजली बहाल हुई।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ ਤੇਜ਼ ਰਫ਼ਤਾਰ ਕਾਰ ਟਰੈਕਟਰ ਨਾਲ ਟਕਰਾਈ

Buland kesari/ਵੀਰਵਾਰ ਦੇਰ ਰਾਤ, ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਕਪੂਰਥਲਾ ਚੌਕ ‘ਤੇ ਇੱਕ ਤੇਜ਼ ਰਫ਼ਤਾਰ ਸਵਿਫਟ ਕਾਰ ਅਤੇ ਇੱਕ ਟਰੈਕਟਰ-ਟਰਾਲੀ ਵਿਚਕਾਰ ਇੱਕ ਭਿਆਨਕ ਟੱਕਰ ਹੋ ਗਈ। ਟੱਕਰ...

You cannot copy content of this page