iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsविधायक रमन अरोड़ा केस में नया मोड़, महेश मखीजा के बाद...

विधायक रमन अरोड़ा केस में नया मोड़, महेश मखीजा के बाद इस दोस्त की बारी

Date:

National News

Buland kesari ;-  विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किए रमन अरोड़ा  और महेश मखीजा उर्फ राजू को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की। यह पूछताछ करीब 12 घंटे चली जिसमें विजिलेंस को भ्रष्टाचार करने के कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। इसके बाद विजिलेंस चरणजीतपुरा में महेश मखीजा को भागने और उनके दस्तावेज़ सहित कैश को इधर-उधर करने में मदद करने वाले दोस्त नन्नी आनंद को भी औपचारिक तौर पर केस में नामजद कर लिया है। विजिलेंस को शक है कि उसे मखीजा के कई राज पता है और नन्नी की भी अब जल्द ही गिरफ्तार हो सकती है।रमन अरोड़ा

iTree Network Solutions +91-8699235413

सूत्रों की माने तो विधायक रमन अरोड़ा और महेश मखीजा को आमने-सामने कर 12 घंटे लंबी पूछताछ की, जिसमें सबसे बड़ा सवाल यही रहा है कि आखिर विधायक रमन अरोड़ा का पैसा महेश मखीजा द्वारा कहां छिपाया गया है। विजिलेंस ने दोनों से सवाल किए गए कि वह किस-किस व्यक्ति से कितने पैसे लिए थे। बाद में उसी पैसे से कितनी संपत्ति कहां-कहां बनाई गई हैं। विजिलेंस ने महेश मखीजा की थार गाड़ी से बरामद हुए दस्तावेज़ों की स्क्रूटनी की जा रही है। इस दस्तावेजों में जिन-जिन लोगों के नाम पर प्रॉपर्टियां खरीदी गई हैं, वह मखीजा और रमन अरोड़ा के किस तरह से संपर्क में थे और उनका उनके साथ किस तरह कनैक्शन है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

सूत्रों के मुताबिक विजिलेंस द्वारा नामज़द आरोपी नन्नी आनंद जोकि जोकि महेश मखीजा का पड़ोसी भी है, उनकी दोस्ती काफी गहरी और पुरानी है। महेश मखीजा के सारे कैश उसी के मार्फत इधर उधर किया गया। हालांकि विजिलेंस को अब तक 2 बैग बरामद हुए हैं, जिनमें कई कागजात मिले हैं। इन्हीं बैगों को नन्नी आनंद द्वारा छिपाया गया था। हालांकि विजिलेंस ने इस बात की अधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

रमन अरोड़ा ने मखीजा को सौंपी थी मकसूदां मंडी एरिया में अवैध उगाही की जिम्मेदारी

विजिलेंस ने विधायक रमन अरोड़ा और मखीजा की आमने-सामने पूछताछ के बाद रोहित कपूर और मखीजा से भी आमने-सामने पूछताछ की, जिसमें पता चला कि शहर में लॉटरी कारोबारियों एवं अन्य गलत कारोबार करने वालों सैटिंग कर लाखों रुपए इक्ट्ठे किए गए। विजिलेंस की जांच में पता चला कि कुछ लोगों से उगाही करने की जिम्मेदारी मखीजा के कंधों पर थी। खासकर मकसूदां मंडी के आसपास के इलाकों में होने वाले काले कारोबार का सारा हिसाब किताब मखीजा के पास ही था।

केंद्र सरकार की जमीन का सौदा महेश मखीजा ने बस्तियात इलाके के टेलर के मार्फत किया

वहीं विजिलेंस जांच में पता चला कि बस्ती गुजां से जे.पी नगर रोड पर स्थित केंद्र सरकार की करोड़ों रुपए जमीन जिसपर पहले डंप हुआ करता था, का सौदा बस्तियात इलाके के ही रहने वाले एक टेलर ने महेश मखीजा से करवाया था। उक्त ज़मीन टेलर के जानकारों के नाम पर अलॉट हुई थी। उक्त टेलर के पास खुद महेश मखीजा अपने एक राजदार और एक फाइनांसर के साथ पहुंचा था, जिसके बाद जमीन के कागजात तैयार किए गए हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

महेश मखीजा से बरामद मोबाइल और सिम को फॉरैंसिक जांच के लिए भेजा

वहीं गिरफ्तार किए महेश मखीजा से बरामद किए 4 मोबाइल और सिम कार्ड को फॉरैंसिक लैव में जांच के लिए भेज दिया है। विजिलेंस द्वारा अब तक उन चारों मोबाइलों में चल रहे व्हॉट्सएप नंबरों की चैटों को रिकवर तो कर चुकी है, लेकिन कई चैट और फोन नंबर रिकवर करने के लिए उसे फॉरैंसिक जांच के लिए भेज दिया है और जल्द ही उसकी डिटेल आने वाली है। अधिकारिक सूत्रों की मानें तो मखीजा के मोबाइल पर जिन-जिन लोगों से बात हुई है, उसकी सारी लिस्ट तैयार करके उन्हें भी हिरासत में लिया जाएगा।

विजिलेंस दफ्तर में कूलर की हवा लेते हुए पूरा किताब पढ़ता रहा अरोड़ा का पी.ए. शिवम मदान

जब विजिलेंस के अधिकारी विधायक रमन अरोड़ा और महेश मखीजा से पूछताछ कर रहे थे तो विधायक का पी.ए. शिवम मदान विजिलेंस दफ्तर के बाहर एक कूलर के आगे बैठकर शांति से चाय की चुस्कियां लेते हुए किताब पढ़ता रहा। काफी लंबी पूछताछ के दौरान शिवम मदान को टाइम पास करने के लिए किताब दी गई थी।

डी.ए.वी. कॉलेज से जालंधर हाइट्स शिफ्ट हुआ बुक्की भी विजिलेंस के रडार पर

विजिलेंस की जांच में महेश मखीजा के एक और साथी का नाम सामने आया है। जोकि शहर का एक बड़ा बुक्की है, उसे भी विजिलेंस  ने अपने रडार पर ले लिया है। उक्त बुक्की पहले डी.ए.बी. कॉलेज के पास स्थित कॉलोनी में रहता था, लेकिन अब वह शिफ्ट होकर जालंधर हाइट्स रहने लगा है। महेश मखीजा और उक्त व्यक्ति की पुरानी दोस्ती और गहरे रिश्तों की विजिलेंस जांच कर रही है। विजिलेंस  को शक है कि भ्रष्टाचार के तहत कमाया धन इसी बुक्की के माध्यम से तो नहीं ठिकाने लगाया गया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

फरार राजू मदान और राजन अरोड़ा की तलाश में छापेमारी जारी

विधायक रमन अरोड़ा के समधी राजू मदान और बेटा राजन अरोड़ा अब तक फरार हैं, उनके बारे में विजिलेंस को कई सुराग मिले हैं। अब विजिलेंस  की कई टीमें दोनों की तलाश में छापेमारी भी कर रही हैं। विजिलेंस  द्वारा राजू मदान को भी सरैंडर कराने के लिए प्रैशर डाला है। इसके अलावा परिवार के मोबाइल नंबर भी विजिलेंस ने सर्विलास पर लगाए ताकि दोनों की जल्द गिरफ्तारी हो सके।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

*तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल को लेकर UFBU की जालंधर इकाई ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस*

*कन्वीनर एस.पी.एस. विर्क की अध्यक्षता में हुई प्रेस वार्ता,...

ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਇੰਸਪੈਕਟਰ 3 ਕਿਲੋ ਹੈਰੋਇਨ ਸਮੇਤ ਕਾਬੂ

6 ਪਿਸਤੌਲ ਵੀ ਬਰਾਮਦ, ਕਾਊਂਟਰ ਇੰਟੈਲੀਜੈਂਸ ਵਿੱਚ ਸੀ ਤਾਇਨਾਤ;...

GMADA ’ਚ ED ਦੀ ਰੇਡ ਦੂਜੇ ਦਿਨ ਵੀ ਜਾਰੀ, ਦਫ਼ਤਰ ’ਚ ਹੀ ਡੇਰਾ! 150 ਕਰੋੜ ਦੇ ਕਥਿਤ CLU ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ’ਚ ਵਧੀ...

Buland Kesari/ ਮੁਹਾਲੀ: ਗ੍ਰੇਟਰ ਮੋਹਾਲੀ ਏਰੀਆ ਡਿਵੈਲਪਮੈਂਟ ਅਥਾਰਟੀ (GMADA)...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Slot Elemental Gems Megaways By Pragmatic Play Demo Free Play

Two mobile app versions are provided for customers of this payment method - for Android and iOS users, because the wager is not included...

You cannot copy content of this page