iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsसड़क धंसी, कार पलटी:बुजुर्ग साइकिल समेत गटर में गिरा, दुकानों में पानी...

सड़क धंसी, कार पलटी:बुजुर्ग साइकिल समेत गटर में गिरा, दुकानों में पानी घुसा; पंजाब-चंडीगढ़ में 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/पंजाब-चंडीगढ़ में अगले 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट है। 4 अगस्त तक इससे राहत मिलने की उम्मीद नहीं हैं। गुरूवार (30 जुलाई) को लुधियाना में जबरदस्त बारिश हुई। इस दौरान कोट मंगल सिंह नगर इलाके में ड्यूटी पर जा रहा बुजुर्ग साइकिल समेत खुले सीवरेज में जा गिरा।

iTree Network Solutions +91-8699235413

यह घटना आज सुबह साढ़े 8 बजे की है। बुजुर्ग के मुताबिक गटर में लोहे के सरिए लगे थे, जिस वक्त वह गिरा तो कुछ समझ नहीं आया लेकिन उसने अपने पैर सरिए में फंसा लिए। जिसके बाद उन्हीं पर पैर रखकर वह बाहर की तरफ निकला और मदद मांगी। जिसके बाद लोगों ने बाहर निकाला। उसे हल्की चोटें लगी हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

वहीं तेज बारिश के बीच गुरदेव नगर में अचानक सड़क धंस गई। यह कार फैक्ट्री मालिक शिवम गुप्ता की थी, जिसे ड्राइवर चला रहा था। ड्राइवर ने बताया कि वह कार लेकर गुरदेव नगर में हीरो बेकरी की बैकसाइड वाली गली से जा रहा था। इसी दौरान कार एक साइड से दब रही थी। इस बारे में बाहर से गुजर रहे व्यक्ति ने उसे बताया। जब वह देखने के लिए बाहर निकला तो अचानक कार धंसी सड़क में पलट गई।

लुधियाना के मॉडल टाउन रोड पर दीप अस्पताल के बाहर सड़क पर बने गड्‌ढे के कारण पानी में 5 ई-रिक्शा पलट चुके हैं। समाज सेवी अरविंद शर्मा ने बताया कि वो लगातार नगर निगम के वाररूम में शिकायत कर रहे हैं लेकिन कोई नहीं आया।

iTree Network Solutions +91-8699235413
मॉडल टाउन में बारिश के पानी में पलटता ई-रिक्शा।
मॉडल टाउन में बारिश के पानी में पलटता ई-रिक्शा।

लुधियाना में तेज बारिश के बाद जनकपुरी, गणेश नगर, हरगोविंद नगर, नीला झंडा रोड, टिब्बा रोड, ताजपुर रोड, हजूरी रोड, चौड़ा बाजार, घंटाघर समेत कई जगहों पर जलभराव हो गया है। कई बाजारों में पानी दुकानों के भीतर घुस गया है। नगर निगम की तरफ से बरसाती पानी के जल्द निकासी के दावों पर भी लोग सवाल उठा रहे हैं।

इसी बीच लुधियाना के पूर्व सांसद रवनीत बिट्‌टू ने सोशल मीडिया (X) पर लिखा- ‘स्मार्ट सिटी’ की हालत देखिए। भगवंत मान सरकार के तथाकथित ‘बदलाव’ की सच्चाई आज लुधियाना की सड़कों पर तैर रही है। पंजाब की औद्योगिक राजधानी पानी में डूबी हुई है और आम आदमी पार्टी की सरकार सिर्फ विज्ञापनों के जरिए विकास कर रही है। लोग बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं और मुख्यमंत्री झूठे सपने बेचने में व्यस्त हैं। क्या यही आपका ‘रंगला पंजाब’ है?

लुधियाना में जलभराव से जुड़े PHOTOS…

iTree Network Solutions +91-8699235413
बारिश के पानी में गिरा ई-रिक्शा।
बारिश के पानी में गिरा ई-रिक्शा।
दुकान में घुसे पानी को बाहर निकालता दुकानदार।
दुकान में घुसे पानी को बाहर निकालता दुकानदार।
लुधियाना के जनकपुरी में दुकान के भीतर तक पानी घुस चुका है।
लुधियाना के जनकपुरी में दुकान के भीतर तक पानी घुस चुका है।
लुधियाना में सड़क धंसने से उसमें पलटी कार।
लुधियाना में सड़क धंसने से उसमें पलटी कार।
शिवाजी नगर में दूध के ड्रम को जलभराव में ले जाते हुए।
शिवाजी नगर में दूध के ड्रम को जलभराव में ले जाते हुए।
पानी के बीच से जाती हुई कार।
पानी के बीच से जाती हुई कार।
लुधियाना की हजूरी रोड में घरों के बाहर बारिश का पानी भर गया।
WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग मामले में स्टूडेंट डिपोर्ट:लाइफटाइम नहीं आ सकता कनाडा, हथियार की फोटो मोबाइल में मिली; लॉरेंस गैंग का सहयोगी

Buland kesari/कनाडा इमिग्रेशन डिपार्टमेंट ने गैंगस्टर लॉरेंस गैंग के सहयोगी को डिपोर्ट करने का आदेश जारी किया है। 11 जुलाई को जारी आदेश को...

You cannot copy content of this page