iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomePoliticsजालंधर: वार्ड 16 में नारों की गूंज – MLA रमन अरोड़ा सँघर्ष...

जालंधर: वार्ड 16 में नारों की गूंज – MLA रमन अरोड़ा सँघर्ष करो- हम आप के साथ है

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

जालंधर( ) जालंधर केंद्रीय से विधायक रमन अरोड़ा ने जिस दिन से विधायक की जिम्मेदारी को संभाला है उस दिन से क्षेत्र निवासियों के लिए एक परिवारिक सदस्य की तरह अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं और इलाके में विकास और तरक्की के कार्यों के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं उक्त विचार बीते दिन भारतीय जनता पार्टी से आम आदमी पार्टी में शामिल हुए पार्षद मनजिंदर सिंह चट्ठा ने विधायक रमन अरोड़ा के बारे में दिए ।

iTree Network Solutions +91-8699235413

आज विधायक रमन अरोड़ा और पार्षद चट्ठा ने चुगिट्टी मोहल्ला में पहुंचकर सैकड़ों की संख्या में भाजपा कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया। इस मौके लोगों ने नारे लगाते हुए कहा कि MLA रमन अरोड़ा आप सँघर्ष करो हम आप के साथ हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

इस दौरान क्षेत्र निवासियों ने विधायक रमन अरोड़ा द्वारा 10 महीने के दौरान क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्य एवं लोगों के सुख दुख में हमेशा लोगों के साथ देने कि उनकी प्रथा की तारीफ करते हुए कहा कि यहां 10-10 साल विधायक रहने वाले नेताओं ने हमेशा इलाके के भोले-भाले निवासियों को अपना वोट बैंक समझा है और सिर्फ और सिर्फ वोट की राजनीति की है जबकि पिछले 10 महीने के दौरान विधायक रमन अरोड़ा ने क्षेत्र निवासियों के साथ जिस प्रकार से एक परिवारिक सदस्य जैसे संबंध बनाए हैं उससे प्रभावित होकर आज क्षेत्र निवासियों ने विधायक रमन अरोड़ा के मार्गदर्शन में आम आदमी पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया ।

iTree Network Solutions +91-8699235413

इस दौरान जसविंदर सिंह बिल्ला हरजिंदर सिंह चट्ठा लंबरदार दीनानाथ मस्तराम हरदेव सिंह कश्मीर सिंह प्रदीप सिंह विनोद थापड़ पुष्पिंदर लाली हनीश हैप्पी कुलवंत सिंह खैरा केवल किशन लालजी सोमनाथ मिश्रा काला शर्मा रमेश विपन कुमार सोमनाथ सरदार गुरमीत सिंह आदि क्षेत्र निवासियों ने विधायक रमन अरोड़ा के 10 महीने के कार्यकाल को बेहतरीन बताते हुए कहा कि जितनी बार क्षेत्र में इस 10 महीने के दौरान विधायक रमन अरोड़ा आए हैं इलाका निवासियों की समस्याओं को हल किया है क्षेत्र की विकास और तरक्की को लेकर कार्य किए हैं और क्षेत्र के हर निवासी के सुख दुख में एक परिवारिक सदस्य की तरह उपस्थित हुए हैं हम सभी का यह सौभाग्य है कि हमें विधायक रमन अरोड़ा जैसे व्यक्ति अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने के रूप में मिले हैं .

क्षेत्र निवासियों ने कहा पंजाब के लोगों ने आम आदमी पार्टी की सरकार इसीलिए बनाई थी कि आम आदमी पार्टी के नेता एक आम व्यक्ति की तरह क्षेत्र निवासियों के लिए कार्य करें और विधायक रमन अरोड़ा ने इस बात को साबित किया कि विधायक रमन अरोड़ा एक आम व्यक्ति की तरह एक क्षेत्र के निवासी की तरह एक क्षेत्र निवासियों के परिवारिक सदस्य की तरह हमेशा ही इलाका निवासियों के लिए उपलब्ध रहते हैं ।

अपने संबोधन के दौरान विधायक रमन अरोड़ा ने आज सैकड़ों की संख्या में अन्य पार्टियों को छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले सभी सदस्यों को यह विश्वास दिलाया कि आप सभी को आम आदमी पार्टी में पूर्ण रूप से मान और सत्कार मिलेगा आप सभी लोग अपने अपने मोहल्लों में अपने अपने क्षेत्रों में लोकहित के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करें पंजाब की तरक्की और खुशहाली में हुई अपना योगदान डालें।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

Related News

ट्रॉली रोकने पर पुलिस और ड्राइवरों में झड़प:मुलाजिम पर पगड़ी उतारने और पैसे मांगने का आरोप, तनाव बढ़ा

Buland kesari/जालंधर जिले में कुंज इलाके में पुलिस और ट्रॉली ड्राइवरों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। सिख...

You cannot copy content of this page