iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest NewsMathura में बड़ा हादसा: बरसाना में Radha Janmotsav पर दर्शन के दौरान...

Mathura में बड़ा हादसा: बरसाना में Radha Janmotsav पर दर्शन के दौरान दम घुटने से दो श्रद्धालुओं की मौत, CM Yogi ने जताया दुख

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

बुलंद केसरी न्यूज, मथुरा : Mathura News: मथुरा के Barsana में उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब राधा अष्टमी पर राधा रानी के दर्शन करने आए दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि  Radha Janmotsav के दौरान दो श्रद्धालुओं की दम घुटने से मौत हुई है। हादसे के बाद प्रशासन में खलबली मच गई है। बता दें कि ये दुर्घटना शनिवार सुबह लाडली जी मंदिर में अभिषेक के दर्शन के दौरान हुई है। मृतकों में एक महिला श्रद्धालु शामिल है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रयागराज की रहने वाली 60 वर्षीय श्रद्धालु राजमणि राधारानी के दर्शन करने अपने परिवार के साथ बरसाना पहुंची थीं। सुबह चार बजे वह अभिषेक के दर्शन करने के लिए सीढ़ियों से लाडली जी के मंदिर जा रही थीं। तभी भीड़ के दबाव में उसका दम घुट गया और वो बेहोश हो गईं। महिला श्रद्धालु को उनके स्वजन व पुलिस सीएचसी ले गई यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

उधर, सुदामा चौक पर एक अन्य बुजुर्ग भी भीड़ के दबाव में बेहोश हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित किया गया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। इस संबंधी जानकारी देते सीएचसी के प्रभारी डाक्टर मनोज वशिष्ठ ने बताया कि दोनों ही श्रद्धालुओं को यहां मृत लाया गया था उन्होंने बताया कि महिला श्रद्धालु मधुमेह से पीड़ित थी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया दो श्रद्धालुओं की बीमारी के चलते मौत हुई है। दोनो के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मथुरा भेजा गया है।

iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413

इस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਸੁਖਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰੰਧਾਵਾ ਦੀ CM ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੂੰ ਖੁੱਲ੍ਹੀ ਚੁਣੌਤੀ

Buland kesari/ਪੰਜਾਬ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਆਗੂ ਅਤੇ ਮੈਂਬਰ ਪਾਰਲੀਮੈਂਟ ਸੁਖਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰੰਧਾਵਾ ਨੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੂੰ ਖੁੱਲ੍ਹੀ ਚੁਣੌਤੀ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਇਸ...

You cannot copy content of this page