iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी, पंजाब समेत इन 15 राज्यों में...

देशभर में भारी बारिश की चेतावनी, पंजाब समेत इन 15 राज्यों में IMD का अलर्ट जारी

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari ;-  देश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बार-बार बदल रहा है। कुछ हिस्सों में भयंकर ठंड और घना कोहरा है, वहीं कुछ इलाकों में बारिश और ठिठुरन बढ़ गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे तापमान में गिरावट होगी। कई राज्यों में घना कोहरा छाया रहा है, जहां विजिबिलिटी (दूरी देखना) जीरो दर्ज की गई। आईएमडी (भारत मौसम विज्ञान विभाग) ने उत्तर भारत में 19 जनवरी तक मौसम के बारे में अलर्ट जारी किया है।

कहां और कब होगी बारिश?

पश्चिमी विक्षोभ के असर से 16 जनवरी को उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में बारिश होगी। जम्मू कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड में 16 जनवरी को बर्फबारी और बारिश हो सकती है। इसके अलावा, यूपी, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में 16-17 जनवरी को गरज के साथ बारिश हो सकती है। 18 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा, जिससे वहां बारिश होगी। निकोबार द्वीप समूह और तमिलनाडु में 18-19 जनवरी को भारी बारिश होने की संभावना है।

कोहरे का अलर्ट

आईएमडी ने उत्तर-पश्चिम भारत में अगले कुछ दिनों तक घने कोहरे की चेतावनी दी है। पिछले 24 घंटों में दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, यूपी और अन्य इलाकों में घना कोहरा रहा है। दिल्ली के सफदरजंग, पालम और यूपी के कानपुर में विजिबिलिटी जीरो रही। हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ में 16-17 जनवरी को भी घना कोहरा रहने की संभावना है। यूपी, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम जैसे राज्यों में 18 जनवरी तक कोल्ड डे (ठंड का अधिक असर) की चेतावनी दी गई है।

तापमान में बदलाव

पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस तक गिर चुका है। जम्मू कश्मीर और लद्दाख में तापमान 0 डिग्री सेल्सियस से नीचे है। उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान 5 से 10 डिग्री, जबकि मध्य और पूर्वी भारत में 10 से 15 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। अगले कुछ दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान में 2-4 डिग्री की वृद्धि हो सकती है। दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में भी 16 जनवरी को हल्की बारिश और घना कोहरा रहने का अनुमान है।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

पिकअप में घुसी कार, प्रिंसिपल मां-बेटे समेत 3 की मौत:अमेरिका से जालंधर आई बेटी से मिलने गए थे, लौटते वक्त टोल प्लाजा पर हादसा

Buland kesari/जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर बने चौलांग टोल प्लाजा पर खड़ी पिकअप में अर्टिगा कार घुस गई। जिससे कार सवार प्रिंसिपल मां और बेटे...

You cannot copy content of this page