iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsआज झारखंड आ रही हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मु

आज झारखंड आ रही हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मु

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari ;- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज दो दिवसीय दौरे पर रांची आ रही हैं। राष्ट्रपति का विमान आज शाम 4:30 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचने का अनुमान है। यहां से राष्ट्रपति मुर्मू राजभवन चली जायेंगी।राष्ट्रपति

राष्ट्रपति मुर्मू के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

राष्ट्रपति मुर्मू कुछ गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात करेंगी। इसके बाद राजभवन में ही रात्रि विश्राम करेंगी। वहीं कल यानी शनिवार को राष्ट्रपति बीआइटी मेसरा में आयोजित हीरक जयंती समारोह में शामिल होंगी। राष्ट्रपति बीआइटी के ऑडिटोरियम में आयोजित रिसर्च एग्जिबिशन कम डिस्प्ले का उद्घाटन भी करेंगी। समारोह में हिस्सा लेने के बाद राष्ट्रपति वहां से सीधे एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जायेंगी। कल दोपहर लगभग 12:45 बजे राष्ट्रपति का विमान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जायेगा। वहीं, राष्ट्रपति मुर्मू के आगमन को लेकर रांची पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। राष्ट्रपति का काफिला एयरपोर्ट से सीधे राजभवन जाएगा, जहां उनकी सुरक्षा के लिए 3 लेयर की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए 1000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे, जिनमें 10 IPS अधिकारी भी शामिल होंगे।

ट्रैफिक नियंत्रण के लिए DSP, इंस्पेक्टर और पुलिसकर्मियों को प्रमुख सड़कों पर किया जाएगा तैनात 

राष्ट्रपति आज एयरपोर्ट से हरमू बाईपास होते हुए राजभवन पहुंचेंगी। इस दौरान ट्रैफिक 1 घंटे पहले रोक दिया जाएगा। ट्रैफिक की रोकथाम के लिए विभिन्न स्थानों पर बैरिकेडिंग और ड्रॉप गेट बनाए जाएंगे। काफिले के आगे बढ़ने के साथ ही ट्रैफिक को धीरे-धीरे खोला जाएगा। ट्रैफिक नियंत्रण के लिए DSP, इंस्पेक्टर और पुलिसकर्मियों को प्रमुख सड़कों पर तैनात किया जाएगा।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

जगराओं-रायकोट मार्ग बंद:पुल र्निर्माण के कारण 1 महीने ट्रैफिक डायवर्ट, ट्रैफिक पुलिस ने बनाया रूट मैप

+Buland kesari/लुधियाना जिले के जगराओं-रायकोट मुख्य मार्ग पर कमालपुर गांव के पास मानुके रजवाहा पर बने पुराने पुल के पुनर्निर्माण के कारण यह मार्ग...

You cannot copy content of this page