iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest NewsAAP का नगर निगम बनने के बाद भी जालंधर के हालात बदतर,...

AAP का नगर निगम बनने के बाद भी जालंधर के हालात बदतर, अवैध मार्केट पर कार्रवाई से भागा नगर निगम?

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland Kesari/ आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद सबको लगता था कि अब जालंधर के हालात भी सुधर जाएंगे। परंतु सरकार लगातार कह रही थी कि एक बार नगर निगम हमारा बन जाए तो हम लोगों की समस्याएं जल्द से जल्द दूर कर देंगे।नगर निगम

परंतु नगर निगम बनने के बाद भी शहर के हालात बद से बद्तर होते जा रहे हैं। लोग सीधा आम आदमी पार्टी की सरकार पर सवाल उठा रहे हैं।

लोगों का कहना है कि आम आदमी पार्टी बदलाव के जो बड़े-बड़े दावे रही थी, उसमें पूरी तरह से सफल दिखाई दे रही है। इसका जीता जाता सबूत फगवाड़ा गेट में बनी एक अवैध मार्केट के मामले में देखने को मिल रहा है।

इस अवैध मार्केट की जब नींव भरी जा रही थी, तभी मीडिया में खबरें प्रकाशित हो गई थीं और खबरों का लिंक मेयर से लेकर एटीपी तक सबको डाल दिया गया था। परंतु नगर निगम कर्मचारियों में भ्रष्टाचार इस कदर हावी हो चुका है कि अब मार्केट बनकर पूरी तरह तैयार ह बड़े-बड़े शटर लग चुके हैं।

परंतु इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई? जिसके चलते इलाके में रोष व्याप्त है कि अगर कोई छोटी सी दुकान बनाने लगे तो नगर निगम कर्मी तुरंत उसे जाकर ध्वस्त कर देते हैं। परंतु जहां से मोटे गफ्फे नगर निगम कर्मचारियों की जेबों में गए हों , वहां कोई कार्रवाई नहीं होती?

मामले बारे मेयर बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस परेशानी से सभी अवगत है कि नगर निगम के कुछ कर्मचारी शिकायतों पर काम करने से भाग रहे हैं! इस बारे में जल्द ही बैठक लेकर सभी को चेतावनी दी जाएगी कि मीडिया में प्रकाशित खबरों पर तुरंत एक्शन लिया जाए।

वहीं अब फगवाड़ा गेट में बनी इस अवैध मार्केट पर क्या कोई कार्रवाई होगी या नहीं इसे लेकर अब देखना होगा कि मेयर क्या एक्शन लेते हैं?

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

लुटेरों की छित्तर परेड:मजदूर का मोबाइल छीन कर भाग रहे एक्टिवा सवार चोरों को राहगीर ने पीछा कर पकड़ा, फिर पिटाई

Buland kesari/लुधियाना के चंद्र नगर इलाके में मोबाइल चोरी कर भाग रहे दो शातिर चोरों को मोहल्ला निवासियों ने रंगे हाथों दबोच लिया। गुस्से...

You cannot copy content of this page