Buland kesari ;- जालंधर सेंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा के करीबी महेश मखीजा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार विजिलेंस टीम ने विधायक के करीबी को जालंधर से ही गिरफ्तार किया गया है। हालांकि अधिकारियों द्वारा पुष्टि नहीं की जा रही। सूत्रों के अनुसार विजिलेंस टीम जल्द ही उसे अदालत में पेश करके रिमांड पर लेगी।
भ्रष्टाचार के मामले में फंसे आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा को बीते दिन कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट से विजिलेंस को रमन अरोड़ा का 4 दिन का रिमांड मिला। वहीं बीते दिन ही विजिलेंस की टीम ने बिल्डिंग इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर को भी गिरफ्तार किया। जहां देर रात विजिलेंस की टीम ने विधायक रमन अरोड़ा और इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर का सिविल अस्पताल से मेडिकल करवाया।
बता दें कि अदालत में विजिलेंस ने बताया कि विधायक के समधी, पुत्र राजन अरोड़ा और महेश मखीजा को नामजद किया गया था। सूत्र बताते है कि आज विजिलेंस की टीम ने महेश मखीजा को गिरफ्तार कर लिया और जल्द कोर्ट में पेश किया जाएगा।
सूत्रों के अनुसार विजिलेंस को कई महत्वपूर्ण सबूत मिले हैं। सूत्रों के अनुसार विधायक रमन अरोड़ा ने रिमांड के दौरान माना कि उनका पुत्र नगर निगम का काम देखता था और वह जमीन-जायदाद के साथ-साथ नगर निगम जाकर काम भी करवाता था। इस कारण विजिलेंस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पता चला है कि विधायक ने रिश्तेदारों या पारिवारिक दोस्तों के नाम पर भी जमीन खरीदी है, जिसकी कीमत करोड़ों में है। मामले की जांच के लिए विजिलेंस ने 7 टीमें तैनात की हैं। विजिलेंस की टीम 3 बैगों को खोजने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है, जिसमें यह पता लगाया जा रहा है कि ये बैग कैसे गायब किए। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि आने वाले दिनों में रमन अरोड़ा की मुसीबतें और बढ़ेंगी।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








