Buland kesari ;- होशियारपुर पंजाब में एक बार गोलियां चलने की वारदात सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, चब्बेवाल थाने के गांव बोहन में उस समय दहशत का माहौल बन गया जब एक युवक ने अपने ही चाचा पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस दौरान चाचा ने भाग कर अपनी जान बचाई। मौके से मिली जानकारी के अनुसार सुखवंत सिंह पुत्र साधु सिंह निवासी बोहन, थाना चब्बेवाल ने थाना चब्बेवाल की पुलिस को बताया कि कल सुबह वह अपनी कार नंबर (पी.वी. 07 ए.एम. 6515) में सड़क किनारे किसी का इंतजार कर रहा था।
इसी दौरान उसका भतीजा गुरप्रीत सिंह पुत्र बाबा सिंह अपने साले अविनाश निवासी ड्रोली खुर्द के साथ पहले से ही वहां मौजूद था। गुरप्रीत सिंह ने अपनी रिवॉल्वर से उस पर गोली चला दी। गोलियां चलते ही सुखवंत सिंह अपनी कार छोड़कर जान बचाने के लिए भागा। हमलावर गुरप्रीत सिंह ने भी अपने चाचा पीछे फिर गोलियां चलाईं, लेकिन वह बच गया।
मौके पर पहुंची चब्बेवाल थाने की पुलिस ने मौके से चार-पांच खाली खोल भी बरामद किए हैं। इस मौके पर गुरप्रीत के चाचा सुखवंत सिंह ने बताया कि उनके भतीजे ने पिछले साल भी उनकी बेटी को पिस्तौल दिखाकर डराने-धमकाने की कोशिश की थी। उन्होंने यह भी बताया कि यह पूरी वारदात हरजीत सिंह उर्फ गोनी, जिसके साथ हमारा जमीन का केस है और हरदीप सिंह निवासी बोहन की मदद से की गई है। इस मामले में चब्बेवाल थाने की एसएचओ प्रभजोत कौर ने भी गांव बोहन में गोली चलने की पुष्टि करते हुए कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








