Buland kesari ;- हरियाणा के सिरसा में चल रहे शादी समारोह में रविवार को अचानक राजस्थान पुलिस पहुंच गई। टीम ने शादी करा रहे बिचौलिये को पकड़ लिया। फिर दुल्हन और उसके साथ आए रिश्तेदारों की जांच की गई तो सभी फर्जी निकले। यहां तक कि जिन लोगों को माता-पिता बनाकर लाया गया था, वे दुल्हन का नाम तक नहीं जानते थे।
इसका का भंडाफोड़ होते हुए शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई, सब अपने सामान समेट कर चलते बने। राजस्थान पुलिस इस मामले में शादी के जोड़े में आई दुल्हन, उसके रिश्तदारों और बिचौलिए को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पंजाब से बारात लेकर आया दूल्हा दुल्हन के लिए लेकर लाया लहंगा और अन्य सामान समेट कर लौट गया।
दोनों पक्षों में हुआ समझौता
सिरसा के रोड़ी थाने के जांच अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि राजस्थान पुलिस ने इस मामले की सूचना दी थी। वह रेशम सिंह को अपने साथ ले गए हैं। उधर, लड़की और लड़के पक्ष को जांच में शामिल किया। फिलहाल दोनों पक्षों में समझौता हो गया है, जिन्हें थाने से भेज दिया गया है। आगे इस मामले की जांच राजस्थान पुलिस ही करेगी।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








