Buland kesari;- इंटरनेट मीडिया पर अश्लील व विवादित रील अपलोड करने वाली कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी की सनसनीखेज हत्या मामले में अब नया मोड़ आ गया है।
हत्या से पहले दुष्कर्म की आशंका को देखते हुए पुलिस ने मृतका के स्लैब सैंपल खरड़ और फरीदकोट की मेडिकल लैब भेज दिए हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि हत्या से पहले हुए किसी भी अपराध से पूरी तरह पर्दा उठाया जा सके।
इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड अमृतपाल सिंह मेहरों अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। सूत्रों के अनुसार, अमृतपाल इंटरनेट मीडिया पर वीडियो डालकर हत्या की जिम्मेदारी खुद ले रहा है और लोगों को धमकियां भी दे रहा है।
पुलिस ने अमृतपाल की गिरफ्तारी के लिए 7 विशेष टीमें गठित की हैं। इन टीमों में कैंट थाना पुलिस, सीआईए वन, सीआईए टू, टेक्नीकल सेल और साइबर सेल शामिल हैं, जो उसकी मूवमेंट पर पैनी नजर रखते हुए लगातार छापेमारी कर रही हैं।
गौरतलब है कि इस मामले में पुलिस ने पहले ही दो आरोपियों जसप्रीत सिंह (मोगा) और निमनरजीत सिंह (तरनतारन) को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने पूछताछ में कबूल किया कि कमल कौर युवाओं को बहकाने का काम कर रही थी और कई बार समझाने के बावजूद नहीं मानी।
इसी के चलते उन्होंने उसे साजिशन गैराज पर बुलाकर गला घोंटकर मार डाला। एसएसपी अमनीत कौंडल ने कहा कि मुख्य आरोपित अमृतपाल सिंह मेहरों को बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








