Buland kesari;– तरनतारन हलके के पट्टी अधीन आते गांव ज्योति शाह में बीती रात करीब साढ़े दस बजे पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। जिस दौरान एक पक्ष ने बाहर से कुछ लोगों को बुला लिया और बाहर से आए लोग हथियारों से लैस होकर इनोवा गाड़ी पर सवार होकर आए और गोलियां चलाई गईं। जिसमें एक गोली तीन महीने की गर्भवती किरणदीप कौर को लगी, बताया जा रहा है कि गोली उसके सीने में लगी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। गर्भवती किरणदीप को अमृतसर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस दौरान दो अन्य लोगों को भी गोली लगी, एक गोली शेरा सिंह के सिर में और एक जंगा सिंह के गले के पास लगी। दोनों की हालत गंभीर है और गर्भवती महिला समेत दोनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी सीसीटीवी तस्वीरें भी कैद हो गई हैं।
चौकी इंचार्ज निर्मल सिंह ने बताया कि उन्हें बीती रात खबर मिली थी कि दो पक्षों में झगड़ा हो गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया तथा आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस बीच पुलिस ने मौके से .32 बोर के दो खोल और एक जिंदा रौंद बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








