Buland kesari /फरीदकोट : देर रात फरीदकोट के थाना सदर के पास गोलियां चलने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कार क्रॉसिंग करने को लेकर युवकों में झड़प हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि युवकों के बीच गोलियां चल गईं। इस मामले में फरीदकोट पुलिस द्वारा कार्रवाई शुरू कर दी गई है पर अभी तक दोनों ओर से कोई भी शिकायत सामने नहीं आई है।
इस संबंध में बात करते हुए डी.एस.पी. जगतार सिंह ने बताया कि रात करीब 9.30 बजे मोहल्ला मयखाना निवासी एक युवक खाना खाकर आ रहा था, तभी उसका दूसरे कार चालक से कार क्रॉसिंग को लेकर विवाद हो गया और उसने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग कर दी। फिलहाल इस मामले में उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है, लेकिन उनकी ओर से कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








