Punjab Cabinet Reshuffle: लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक संजीव अरोड़ा को पंजाब मंत्रिमंडल में नया मंत्री बनाया गया है जबकि कुलदीप सिंह धालीवाल को पंजाब मंत्रिमंडल से हटा दिया गया है।
धालीवाल ने दिया इस्तीफा
कुलदीप सिंह धालीवाल (Kuldeep Singh Dhaliwal) ने कल इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) को उद्योग और एनआरआई मामले विभाग दिए गए। तरुणप्रीत सिंह सौंद अब पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले, निवेश प्रोत्साहन, श्रम, आतिथ्य, उद्योग एवं वाणिज्य, ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग संभालेंगे।बता दे कि बीते दिन पंजाब सरकार ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया था। इसी बीच लुधियाना पश्चिम विधानसभा (Ludhiana By Election) क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक संजीव अरोड़ा ने शपथ ली थी।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.









