Buland kesasri ;- International Desk: भारत के लिए एक नई सुरक्षा चुनौती सामने आई है। खुफिया एजेंसियों के एक बड़े खुलासे में पता चला है कि पाकिस्तान और बांग्लादेश अपनी वायु सेनाओं के बीच एक गुप्त समझौता करने की तैयारी में हैं। इंटरसेप्ट की गई बातचीत से पता चलता है कि पाकिस्तान की वायु सेना (PAF) और बांग्लादेश की वायु सेना (BAF) एयरक्राफ्ट और ड्रोन तकनीक को लेकर आपसी साझेदारी बढ़ाने पर काम कर रही हैं। न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबिक 15 से 19 अप्रैल के बीच इस्लामाबाद और ढाका के शीर्ष रक्षा अधिकारियों के बीच यह गुप्त बातचीत हुई। इसमें मॉड्यूलर और मानव रहित मिशन प्रशिक्षकों (MUMT-UMT) के संयुक्त विकास पर चर्चा की गई।
माना जा रहा है कि पाकिस्तान चीन की मदद से अपनी ड्रोन तकनीक को और मजबूत कर ढाका को यह तकनीक ट्रांसफर कर रहा है। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि सामरिक एयर डेटा लिंक सिस्टम को भी एकीकृत करने की बात हो रही है। इससे बांग्लादेश की वायु सेना को दूसरे देशों की सेनाओं के साथ मिलकर काम करने और सटीक स्ट्राइक कोऑर्डिनेशन की ताकत मिलेगी। ऐसे में भारत की पूर्वी वायु कमान के लिए यह खतरे की घंटी मानी जा रही है।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








