iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsपंजाब में बड़ी वारदात! सरेआम सिक्योरिटी गार्ड के बेटे पर चलाई गोलियां

पंजाब में बड़ी वारदात! सरेआम सिक्योरिटी गार्ड के बेटे पर चलाई गोलियां

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari /जालंधर  : शहर में लगातार घट रही आपराधिक वारदातों से लोग दहशत में है। कुछ ही समय में बस्तियात इलाके में तीन-तीन मर्डर होने के बाद अब जालंधर नॉर्थ के अधीन आते लाठी मार मोहल्ला में बाइक सवार बदमाशों ने दूध लेने खड़े युवक पर गोलियां चला दी। युवक को दो गोलियां लगी है। फायरिंग करने के बाद आरोपी मौके से भाग गए जिसके बाद घायल हुए युवक को निजी अस्पताल दाखिल करवाया गया। यह युवक 2008 में हुए के.एम.वी. कॉलेज की प्रिंसीपल रीटा बावा हत्या के दौरान रहे सिक्योरिटी गार्ड तरसेम लाल का बेटा है। हालांकि तरसेम लाल की भी रीटा बावा के साथ हत्या कर दी गई थी। घायल युवक की पहचान राहुल पुत्र तरसेम लाल उर्फ लाड्ढा निवासी लाठीमार मोहल्ला के रूप में हुई है।                                 

iTree Network Solutions +91-8699235413

जानकारी देते राहुल की बहन देविका ने बताया कि उसका भाई राहुल रात करीब पौने 8 बजे घर की कुछ दूरी पर गली बाहर दूध लेने के लिए गाड़ी का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान बाइक पर 3 युवक आए जिन्होंने राहुल से गाली गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि 3 बदमाशों में से दो नशे में थे। इनमें से एक आरोपी को लोगों ने पहचान लिया जिसका नाम अमन पासवान निवासी रेरु पिंड है। उक्त पर आरोप है कि अमन ने ही राहुल पर फायरिंग की। फायरिंग में दो गोलियां राहुल को लगी जिसमें से एक गोली उसके हाथ और दूसरी गोली जांघ के नजदीक लगी। गोलियां चलाने के बाद आरोपी फरार हो गए। जैसे ही गोलियों की आवाज सुनाई दी तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।                 

iTree Network Solutions +91-8699235413

लोगों ने राहुल को तुरंत निजी अस्पताल दाखिल करवाया। गोलियां चलने की सूचना मिलते ही डी.सी.पी. मनप्रीत सिंह ढिल्लो, ए.डी.सी.पी. आकर्षि जैन, सी.आई.ए. स्टाफ के इचार्ज सुरिंदर कुमार कंबोज समेत अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने सभी इनपुट जुटाने के बाद घटनास्थल की सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज निकलाई। इलाके को सील कर दिया गया। कैमरों में तीनों आरोपी कैद हो गए है।

iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413

सूत्रों के मुताबिक अमन पासवान पेशेवर अपराधी है जिसके खिलाफ पहले से ही डकैती के केस दर्ज है। पुलिस को मौके से गोलियों के खोल भी मिले है। उधर ए.डी.सी.पी. आकर्षि जैन का कहना है कि बदमाशों के खिलाफ थाना आठ में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान की जा रही है जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

You cannot copy content of this page