iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest News“जालंधर में खराब सड़क बनी मौत की वजह: बाइक फिसली, ट्रक की...

“जालंधर में खराब सड़क बनी मौत की वजह: बाइक फिसली, ट्रक की चपेट में महिला की मौत; प्रदर्शन के बाद BDPO सस्पेंड”

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari/जालंधर के फिल्लौर के पास खराब सड़क के कारण आधी रात एक्सीडेंट में महिला की मौत हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने रोड पर उतरकर हंगामा किया और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। लोगों काे शांत करवाने के मौके पर फिल्लौर थाने की पुलिस पहुंच गई। इसके बाद भी लोग नहीं माने तो मामला प्रशासन के पास पहुंचा।जालंधर

iTree Network Solutions +91-8699235413

खराब रोड की वजह से हुए इस हादसे को लेकर BDPO (ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर) फिल्लौर को सस्पेंड कर दिया गया। महिला के शव को फिल्लौर पुलिस ने अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए देर रात ही भेज दिया। अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। बाइक चला रहा महिला का बेटा सेफ है। उसे हलकी चोटें आई हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413
फिल्लौर के गांव नगर रोड पर हंगामा करते लोग।
फिल्लौर के गांव नगर रोड पर हंगामा करते लोग।

सिलसिलेवार तरीके से जानें पूरा मामला…

iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
  • बाइक फिसलने से हादसाः हादसा नया शहर रोड के समीप गांव नगर में हुई। महिला अपने बेटे के साथ बाइक पर जा रही थी। इस दौरान सड़क पर पानी जमा होने के कारण बाइक फिसल गई। इससे महिला रोड पर गिरी और उसके सिर के ऊपर से ट्रक का टायर गुजर गया। इस घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
  • लोगों ने रोड बंद कर जाम लगा दियाः इस घटना को लेकर गांव वासियों ने रोड पर उतरकर हंगामा शुरू कर दिया। रात 11 बजे गांव वासियों द्वारा अपरा से फिल्लौर तक नया शहर रोड बंद कर दिया। इससे लंबा जाम लग गया जिसे खुलवाने के लिए पुलिस को घंटों लग गए।
  • BDPO सस्पेंडः लोगों ने मांग कि की उनकी समस्या का समाधान किया जाए और रोड को कल तक बनाया जाए। तभी वे महिला के शव को उठाने देंगे। लोगों ने कहा कि यहां पानी जमा होने की समस्या को कई बार BDPO को बताया गया, लेकिन उन्होंने गौर नहीं किया जिससे आज ये हादसा हुआ है।
मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार फिल्लौर ने बीडीपीओ को सस्पेंड कर दिया।
मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार फिल्लौर ने बीडीपीओ को सस्पेंड कर दिया।

नायब तहसीलदार ने कार्रवाई कर लोगों को शांत करवाया प्रदर्शन करने के लिए जुटे लोगों ने कहा कि यहां पर पानी कि निकासी नहीं है। इससे घरों से निकलने वाला सारा पानी रोड पर ही जमा होता है। इससे हर रोज कोई न कोई हादसा हो रहा है। पानी के चलते ही बाइक फिसली है। घटना की सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत करवाया गया।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

पुलिस बनकर लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़:4 आरोपी गिरफ्तार, खाकी पगड़ी और पुलिसिया जूतों में करते थे वारदात

Buland kesari/जालंधर की थाना नई बारादरी पुलिस ने एक ऐसे शातिर गैंग को गिरफ्तार किया है जो फर्जी पुलिसकर्मी बनकर शहर में लूटपाट की...

You cannot copy content of this page