iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsजालंधर में बर्थडे पर युवती का अंतिम संस्कार:गीजर की गैस से मौत...

जालंधर में बर्थडे पर युवती का अंतिम संस्कार:गीजर की गैस से मौत हुई, नहाते वक्त बाथरूम में दम घुटा, दरवाजा तोड़ निकाला था

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari/पंजाब के जालंधर में युवती का बर्थडे पर अंतिम संस्कार हुआ। शिवसेना नेता की बेटी मुनमुन की कल मौत हो गई थी। वह बाथरूम में नहाने गई थी। जहां गीजर की गैस लीक हो गया। इससे उसका दम घुट गया और वह बेहोश हो गई।शिवसेना नेता की बेटी मुनमुन की फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar

iTree Network Solutions +91-8699235413

परिजनों को इसका पता तक नहीं चला। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकली तो दरवाजा तोड़कर उसे निकाला गया। घटना से घर में मातम छा गया, जबकि कुछ देर पहले तक उनके घर में उसी बेटी के जन्मदिन की तैयारी चल रही थी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

शुरूआती जांच में माना जा रहा है कि बाथरूम में नहाते समय गीजर की पाइप से गैस लीक हुई। जिससे मुनमुन का दम घुटा और वह बेहोश हो गई। परिजन जब तक कुछ समझ पाते, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद लड़की का किशनपुरा श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।

इसी बाथरूम में मुनमुन को गीजर की गैस चढ़ी।
इसी बाथरूम में मुनमुन को गीजर की गैस चढ़ी।

जानिए क्या है पूरा मामला…

  • गीजर में आई खराबीः जालंधर के मिट्ठा बाजार के रहने वाले उत्तर भारत के प्रमुख शिवसेना नेता दीपक कंबोज की बेटी मुनमुन चितवन रोज की तरह घर के बाथरूम में नहाने गई थी। इसी दौरान गीजर से जुड़ी पाइप में तकनीकी खराबी आ गई और गैस का रिसाव होने लगा।
  • गैस भरने से दम घुटाः बाथरूम बंद होने के कारण वहां गैस भर गई, जिससे मुनमुन को सांस लेने में परेशानी हुई। वह दरवाजा खोलकर न तो बाहर आ पाई और न ही मदद के लिए किसी को बुला पाई। कुछ समय बाद वह बाथरूम में ही बेहोश हो गई। काफी देर तक बाहर न आने पर परिजनों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।
  • दरवाजा तोड़कर निकाला तो बेहोश पड़ी थीः अनहोनी की आशंका के चलते दरवाजा तोड़ा गया, तो मुनमुन अचेत अवस्था में पड़ी मिली। परिजन तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में गैस से दम घुटने के कारण मौत की बात कही गई।
बेटी की मौत के बाद शिवसेना नेता के घर शोक जताने पहुंचे भाजपा नेता केडी भंडारी व अन्य।
बेटी की मौत के बाद शिवसेना नेता के घर शोक जताने पहुंचे भाजपा नेता केडी भंडारी व अन्य।

घर में चल रही थी जन्मदिन की तैयारियां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता दीपक कंबोज ने बताया कि नववर्ष के मौके पर बेटी का जन्मदिन था, जिसके लिए घर में खास तैयारियां की जा रही थीं। रिश्तेदारों और दोस्तों को बुलाने की योजना थी, लेकिन किसे पता था कि यह खुशी हमेशा के लिए मातम में बदल जाएगी। मुनमुन पढ़ी-लिखी और मिलनसार स्वभाव की थी, जिसकी अचानक मौत से परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

पार्लर का काम करती थी मृतका

iTree Network Solutions +91-8699235413

मोहल्ले की महिला उमा ने बताया कि शिवसेना नेता की बेटी पार्लर का काम करती थी। मोहल्ले में वह लोगों के साथ मिलन सारथी और हंसमुख थी। वो उनकी बेटी के साथ ही पड़ी थी और दोनों आपस में सहेलियां थीं।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

बीजेपी के सोशल मीडिया इंचार्ज की बुलेट चोरी:घर के बाहर से उठा ले गए, सफेद अपाचे से आए थे चोर, CCTV में हुए कैद

Buland kesari/लुधियाना में वाहन चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि घर के बाहर खड़ी गाड़ियों पर भी हाथ साफ करने से...

You cannot copy content of this page