iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsजालंधर में सड़कों पर फैला सीवरेज का गंदा पानी:बदबू से लोग परेशान;...

जालंधर में सड़कों पर फैला सीवरेज का गंदा पानी:बदबू से लोग परेशान; दुकानदार बोले- ग्राहक आने कम हो गए

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari/जालंधर के पीर बोदला बाजार रोड पर सीवरेज का गंदा पानी सड़कों पर फैलने से आम लोगों, ग्राहकों और दुकानदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर बहता बदबूदार पानी न सिर्फ आवाजाही में दिक्कत पैदा कर रहा है, बल्कि बाजार की रौनक पर भी असर डाल रहा है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

स्थानीय लोगों का कहना है कि सीवरेज से उठती तेज स्मेल के कारण यहां रुकना तक मुश्किल हो गया है, जबकि दुकानदारों का आरोप है कि इस समस्या की वजह से ग्राहक बाजार में आने से कतरा रहे हैं, जिससे उनका कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। पीर बोदला बाजार जालंधर के प्रमुख व्यवसायिक इलाकों में गिना जाता है, जहां रोजाना सैकड़ों लोग खरीदारी के लिए आते हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

यह इलाका विशेष रूप से थोक मार्केट के तौर पर जाना जाता है, जहां कपड़े, किराना और अन्य जरूरी सामान की बड़ी दुकानें स्थित हैं। दुकानदारों के मुताबिक, पिछले कई दिनों से बाजार रोड पर सीवरेज का पानी जमा हो रहा है, जो धीरे-धीरे पूरी सड़क पर फैल गया है। गंदे पानी के कारण सड़क फिसलन भरी हो गई है, जिससे दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को खासा खतरा बना हुआ है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

सीवरेज के पानी से दुर्गंध फैल रही

स्थानीय ग्राहकों ने बताया कि सीवरेज के पानी से बहुत तेज दुर्गंध फैल रही है। बदबू के कारण न तो लोग दुकानों के बाहर रुक पा रहे हैं और न ही आराम से खरीदारी कर पा रहे हैं। कई ग्राहकों ने यह भी कहा कि उन्हें मजबूरी में दूसरे बाजारों का रुख करना पड़ रहा है, क्योंकि इस इलाके में हालात बेहद खराब हो चुके हैं।

सीवरेज सिस्टम की जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए

वहीं दुकानदारों का कहना है कि यह बाजार थोक का बड़ा केंद्र है और खासकर रविवार के दिन यहां भारी भीड़ उमड़ती है। लेकिन सीवरेज का पानी सड़कों पर आने से ग्राहक कम हो गए हैं। दुकानदारों और स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि सीवरेज सिस्टम की जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए, ताकि बाजार में सामान्य स्थिति बहाल हो सके।

iTree Network Solutions +91-8699235413

लोगों का कहना है कि अगर समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो न केवल व्यापार को नुकसान होगा, बल्कि लोगों के सेहत पर भी बुरा असर पड़ सकता है। अब देखना यह होगा कि नगर निगम और संबंधित विभाग इस गंभीर समस्या पर कब तक ठोस कदम उठाते हैं।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਮ੍ਰਿਤਕਾਂ ਦੇ ਨਾਂ ‘ਤੇ ਪੈਨਸ਼ਨ ਘਪਲਾ: 18,088 ਕੇਸ ਬੇਨਕਾਬ, 7 ਕਰੋੜ ਰਿਕਵਰ

Buland kesari/Ludhiana pension scam; ਸਮਾਜ ਭਲਾਈ, ਔਰਤਾਂ ਅਤੇ ਬਾਲ ਵਿਕਾਸ ਵਿਭਾਗ ਵਿੱਚ ਲੁਧਿਆਣਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ 2020 ਤੋਂ 2025 ਤੱਕ ਦੇ ਪੰਜ ਸਾਲਾਂ ਵਿੱਚ ਫ਼ੌਤ...

You cannot copy content of this page