iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsकपूरथला में घर के बाहर से युवती लापता:फोन पर बात करने गई...

कपूरथला में घर के बाहर से युवती लापता:फोन पर बात करने गई थी, अपहरण का आरोप; 5 पर FIR

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari/पंजाब के कपूरथला जिले के गांव कला सिंघिया के पास से एक 18 वर्षीय युवती लापता हो गई है। युवती अपने ननिहाल के घर से मोबाइल पर बात करने बाहर गई थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। युवती की मां ने थाना सदर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने भुलत्थ क्षेत्र के एक परिवार पर अपनी बेटी का अपहरण कर उसे अज्ञात स्थान पर छिपाने का आरोप लगाया है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

शिकायत के आधार पर, थाना सदर पुलिस ने एक ही परिवार के पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है। जांच अधिकारी एएसआई बलवंत सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

मां के साथ ननिहाल में आई थी

iTree Network Solutions +91-8699235413

जालंधर के गोल्डन एवेन्यू की शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को बताया कि वह हाल ही में अपनी बेटी के साथ गांव काला सिंघिया के पास अपने मायके गई थी। देर शाम उसकी बेटी मोबाइल पर बात करने के लिए घर से बाहर निकली, लेकिन फिर वापस नहीं लौटी।

महिला ने आरोप लगाया है कि गांव बुल्लोवाल निवासी युवराज (पुत्र लखवीर सिंह), उसके पिता लखवीर सिंह, उसकी मां सोनी, उसकी बहन दीपू और उसके मामा अमरीक सिंह ने उसकी बेटी का अपहरण कर उसे कहीं छिपा रखा है।

केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने महिला की शिकायत पर सभी पांचों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) और 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसआई बलवंत सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

पारिवारिक सूत्रों से मालूम हुआ है कि उक्त आरोपी युवक ने इंस्टाग्राम सोशल मीडिया पर युवती से पहले दोस्ती की और उसको बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर भगा ले गया है।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

डबल मर्डर केस-महिला समेत 3 को उम्रकैद:2022 में पड़ोस के युवक व उसकी सास की हत्या की, ₹10-10 हजार का जुर्माना

Buland kesari/पंजाब के लुधियाना में डबल मर्डर के सनसनीखेज मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। एडिश्नल सेशन जज डॉ. रजनीश की अदालत...

You cannot copy content of this page