Buland kesari/चंडीगढ़ में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। यहां के सभी सरकारी, प्राइवेट, गवर्नमेंट एडेड व मान्यता प्राप्त स्कूल अब 17 जनवरी तक बंद रहेंगे। पहले स्कूल 15 जनवरी को खुलने थे। लेकिन उससे पहले ही प्रशासन ने छुटि्टयां बढ़ाने की घोषणा कर दी है।
चंडीगढ़ प्रशासन के मुताबिक ठंड और गिरते तापमान को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इस दौरान ऑनलाइन क्लासेज चलती रहेंगी। पंजाब में भी आज 13 जनवरी तक स्कूल बंद हैं। हालांकि आगे बढ़ाने को लेकर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है।
वहीं पंजाब में आज लोहड़ी पर ठंड का रेड अलर्ट है। इस सीजन में पहली बार मौसम विभाग ने इस तरह का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक ठंड पीक पर पहुंच गई है। 15 जनवरी तक कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिलेगी। इस दौरान कुछ जिलों में घना कोहरा रहेगा।
ठंड की वजह से पहली बार बठिंडा का न्यूनतम टेंपरेचर 0.6 डिग्री तक पहुंच चुका है। यह सीजन में पंजाब में सबसे कम टेंपरेचर है। यह शिमला और मसूरी से भी ठंडा है। इस ठंड को देखते हुए पंजाब सरकार ने भी लोगों के लिए एहतियात बरतने का अलर्ट जारी कर दिया है।
मौसम विभाग के मुताबिक 17-18 जनवरी को कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। इससे सूखी ठंड से कुछ राहत मिल सकती है। ठंड को देखते हुए पंजाब सरकार ने 13 जनवरी तक स्कूल बंद किए हैं। 14 जनवरी से स्कूल फिर खुलेंगे।


Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








