iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsआबकारी विभाग की रेड:अवैध शराब तस्करी की सूचना पर तोड़े घर के...

आबकारी विभाग की रेड:अवैध शराब तस्करी की सूचना पर तोड़े घर के ताले, खाली हाथ लौटी टीम

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari/जालंधर के वेस्ट इलाके में स्थित मधुबन कॉलोनी में उस समय हड़कंप मच गया, जब भारी पुलिस बल और आबकारी विभाग की टीम ने शराब तस्करी की सूचना के आधार पर एक घर में छापेमारी की।पुलिस के साथ अबकारी विभाग की टीम ने की जांच करती हुई।

iTree Network Solutions +91-8699235413

विभाग को सूचना मिली थी कि यहां बड़े स्तर पर अवैध शराब का कारोबार हो रहा है, जिसके बाद टीम ने घर के ताले तोड़कर गहन तलाशी ली। हालांकि, घंटों चले इस सर्च ऑपरेशन के बाद टीम के हाथ कुछ भी संदिग्ध नहीं लगा और विभाग को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा।

iTree Network Solutions +91-8699235413

जालंधर के मधुबन कॉलोनी इलाके में आबकारी विभाग और थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने संयुक्त रूप से एक घर पर दबिश दी। अधिकारियों के मुताबिक, उन्हें पुख्ता जानकारी मिली थी कि राजू नाम के व्यक्ति के ठिकाने पर अवैध शराब का स्टॉक रखा गया है और यहां से तस्करी की जा रही है।

iTree Network Solutions +91-8699235413
मौके पर मौजूद पुलिस टीम और स्थानीय लोग।
मौके पर मौजूद पुलिस टीम और स्थानीय लोग।

घर के कोने-कोने में की गई जांच

मौके पर पहुंचे एटीओ (ATO) जसप्रीत सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद जब टीम यहां पहुंची, तो घर पर ताला लगा हुआ था। जांच को आगे बढ़ाने के लिए टीम ने ताले तोड़े और घर के कोने-कोने की तलाशी ली। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और स्थानीय लोगों की भीड़ भी जमा हो गई।

घर के बाहर मौजूद पुलिसकर्मी।
घर के बाहर मौजूद पुलिसकर्मी।

कोई भी अवैध शराब या अन्य सामग्री नहीं मिली

तलाशी अभियान के दौरान जब मीडिया ने अधिकारियों से बरामदगी के बारे में पूछा, तो एटीओ ने स्पष्ट किया कि अंदर से फिलहाल कोई भी अवैध शराब या अन्य सामग्री बरामद नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि सर्च पूरी होने के बाद दोबारा घर को ताला लगा दिया गया है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

वहीं, छापेमारी के दौरान मोहल्ले के एक बुजुर्ग व्यक्ति ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि वह पिछले 45 सालों से सब्जी मंडी में काम कर रहे हैं और उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने पुलिस द्वारा ताले तोड़ने की प्रक्रिया पर भी नाराजगी जाहिर की। फिलहाल, इस छापेमारी में कुछ न मिलने के कारण टीम वापस लौट गई है, लेकिन इलाके में पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

पुलिस बनकर लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़:4 आरोपी गिरफ्तार, खाकी पगड़ी और पुलिसिया जूतों में करते थे वारदात

Buland kesari/जालंधर की थाना नई बारादरी पुलिस ने एक ऐसे शातिर गैंग को गिरफ्तार किया है जो फर्जी पुलिसकर्मी बनकर शहर में लूटपाट की...

You cannot copy content of this page