Buland kesari/लुधियाना के गांव कडियाना कलां स्थित गुरु कृपा राइस मिल में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोरों ने मिल के पिछले हिस्से से दीवार फांदकर और रोशनदान तोड़कर अंदर प्रवेश किया और करीब 120 बोरी चावल (प्रत्येक 50 किलो) चोरी कर ली। वारदात को इतनी सफाई से अंजाम दिया गया कि मालिक को इसका पता सुबह पड़ोसी से चला। पुलिस ने धारा 331(4) और 305 BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
CCTV में कैद हुई वारदात
मिल के मालिक सिमरनजोत सिंह ने बताया कि चोरी की यह घटना 16 और 17 फरवरी की दरम्यानी रात को हुई। CCTV फुटेज खंगालने पर पता चला कि रात 11:00 बजे चोर रोशनदान तोड़कर मिल के अंदर दाखिल हुए। रात 02:30 बजे चोर चोरी का माल समेटकर फरार हुए।चोर एक छोटा हाथी (कमर्शियल वाहन) लेकर आए थे जिसे उन्होंने चावल की बोरियों से पूरी तरह ऊपर तक भर लिया और मौके से रफूचक्कर हो गए।

सीधा राइस रूम को बनाया निशाना
पीड़ित सिमरनजोत सिंह के अनुसार यह किसी जानकार का काम हो सकता है। चोरों को मिल के अंदर के रास्तों की पूरी जानकारी थी। उन्होंने इधर-उधर भटकने के बजाय सीधा राइस रूम (गोदाम) को निशाना बनाया। सुबह जब पड़ोसी ने बाहर चावल बिखरे हुए देखे तब जाकर चोरी का खुलासा हुआ।
पुलिस कार्रवाई:
जानकारी देते हुए गुरविंदर सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में है पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








