iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsजालंधर में वकीलों की हड़ताल:तीन प्रमुख मांगों को लेकर कामकाज ठप, अदालती...

जालंधर में वकीलों की हड़ताल:तीन प्रमुख मांगों को लेकर कामकाज ठप, अदालती काम के लिए भटकते रहे लोग

Date:

National News

Buland kesari/पंजाब भर में वकीलों ने आज हड़ताल का ऐलान किया है, जिसके चलते जालंधर में भी कोर्ट से कामकाज पूरी तरह ठप रहे। बता दे कि वकीलों ने अपनी तीन प्रमुख मांगों को लेकर यह कदम उठाया है, जिसमें अपराधियों को आसानी से जमानत मिलना, ग्राम पुलिस व्यवस्था और फैक्टर एक्शन प्लान केस शामिल हैं।जालंधर में वकीलों की हड़ताल:तीन प्रमुख मांगों को लेकर कामकाज ठप, अदालती काम के लिए भटकते रहे लोग

iTree Network Solutions +91-8699235413

वकीलों का कहना है कि राज्य में लूटपाट और चोरी की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। आम नागरिकों को कोर्ट से जमानत मिलना मुश्किल हो गया है, जबकि लुटेरों और चोरों को आसानी से जमानत मिल जाती है। बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान ने बताया कि पुलिस द्वारा चोरों को पकड़े जाने पर, सरकारी नीति के तहत उन्हें मुफ्त कानूनी सहायता और जमानत मिल जाती है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

सरकार पर वकीलों ने लगाया आरोप

वकीलों ने आरोप लगाया कि सरकार उनकी जमानत के पैसों का भी इंतजाम करती है, जिससे अपराधों का ग्राफ बढ़ रहा है क्योंकि अपराधियों को पता है कि सरकार उन्हें बचा लेगी। वहीं दूसरी मांग ग्राम पुलिस व्यवस्था से संबंधित है, जिसके तहत वकीलों को गांवों में जाकर कोर्ट लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

वकीलों को गांवों में जाकर कोर्ट लगाने का विरोध

वकीलों का तर्क है कि यदि ऐसी व्यवस्था शुरू करनी है, तो इसकी शुरुआत सुप्रीम कोर्ट से होनी चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि केरल, तमिलनाडु या पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों से पेशी पर आने वाले लोगों के लिए उनके ही राज्य में एक बेंच बनाई जाए। इसी तरह, हाई कोर्ट के लिए चंडीगढ़ जाने के बजाय गुरदासपुर, पटियाला सहित अन्य जिलों में बेंच स्थापित की जानी चाहिए।

iTree Network Solutions +91-8699235413

तीसरा मुद्दा फैक्टर एक्शन प्लान केस से जुड़ा

तीसरा मुद्दा फैक्टर एक्शन प्लान केस से जुड़ा है। इसमें पहले मामलों को पुराना किया जाता है और फिर उनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए जाते हैं। वकीलों का कहना है कि इस प्रक्रिया से पीड़ितों को न्याय नहीं मिल पाता और वकीलों पर अनावश्यक दबाव बढ़ता है।

कोर्ट में कोई भी वकील नहीं हुआ उपस्थित

इन्हीं तीनों मुद्दों को लागू न किए जाने के विरोध में यह प्रदर्शन किया जा रहा है। पंजाब भर के बार एसोसिएशन के अध्यक्षों द्वारा आज हड़ताल का आह्वान किया गया था, जिसके परिणामस्वरूप आज किसी भी कोर्ट में कोई वकील उपस्थित नहीं हुआ।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

*तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल को लेकर UFBU की जालंधर इकाई ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस*

*कन्वीनर एस.पी.एस. विर्क की अध्यक्षता में हुई प्रेस वार्ता,...

ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਇੰਸਪੈਕਟਰ 3 ਕਿਲੋ ਹੈਰੋਇਨ ਸਮੇਤ ਕਾਬੂ

6 ਪਿਸਤੌਲ ਵੀ ਬਰਾਮਦ, ਕਾਊਂਟਰ ਇੰਟੈਲੀਜੈਂਸ ਵਿੱਚ ਸੀ ਤਾਇਨਾਤ;...

GMADA ’ਚ ED ਦੀ ਰੇਡ ਦੂਜੇ ਦਿਨ ਵੀ ਜਾਰੀ, ਦਫ਼ਤਰ ’ਚ ਹੀ ਡੇਰਾ! 150 ਕਰੋੜ ਦੇ ਕਥਿਤ CLU ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ’ਚ ਵਧੀ...

Buland Kesari/ ਮੁਹਾਲੀ: ਗ੍ਰੇਟਰ ਮੋਹਾਲੀ ਏਰੀਆ ਡਿਵੈਲਪਮੈਂਟ ਅਥਾਰਟੀ (GMADA)...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Slot Elemental Gems Megaways By Pragmatic Play Demo Free Play

Two mobile app versions are provided for customers of this payment method - for Android and iOS users, because the wager is not included...

You cannot copy content of this page