iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsजालंधर में तीन नाबालिग लड़कियां लापता:दो सगी बहनें और एक सहेली, दोपहर...

जालंधर में तीन नाबालिग लड़कियां लापता:दो सगी बहनें और एक सहेली, दोपहर के समय CCTV में घर से बाहर जाते दिखीं

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari/जालंधर के सुंदर नगर इलाके में सोमवार शाम को तीन नाबालिग लड़कियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई हैं। इनमें दो सगी बहनें (12 और 13 साल) और उनकी एक 16 वर्षीय सहेली शामिल है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में तीनों दोपहर करीब 1:30 बजे घर से बाहर जाती दिखी हैं, जिसके आधार पर तलाश की जारी है। यह घटना जालंधर के सुंदर नगर की है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

यहां एक ही क्वार्टर में रहने वाली तीन किशोरियां अचानक गायब हो गई हैं। लापता लड़कियों में दो सगी बहनें हैं जो चौथी और पांचवीं कक्षा में पढ़ती हैं। परिजनों को इस बात की जानकारी तब हुई जब वे सोमवार शाम को काम से वापस लौटे। घर पर बच्चों को न पाकर उन्होंने आसपास काफी तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो तुरंत पुलिस को सूचित किया गया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

सीसीटीवी फुटेज में मिला सुराग

iTree Network Solutions +91-8699235413

सूचना मिलते ही एसीपी नॉर्थ अशोक मीणा और थाना डिवीजन नंबर आठ की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। जांच के दौरान एक फुटेज सामने आई है, जिसमें तीनों युवतियां सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे घर से बाहर जाती हुई दिखाई दे रही हैं।

परिजनों के मुताबिक, वे सुबह रोजाना की तरह काम पर गए थे और शाम साढ़े पांच बजे जब लौटे तो घर खाली था। एसीपी नॉर्थ अशोक मीणा ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस की अलग-अलग टीमें लड़कियों की तलाश में जुटी हुई हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे हर पहलू से मामले की जांच कर रहे हैं और नियमानुसार उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इलाके के अन्य सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है ताकि उनके जाने के रास्ते का पता लगाया जा सके।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੋੜਾਂ ਵਾਲੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਸਹਾਇਕ ਉਪਰਾਲਾ

Buland kesari/ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲਾਂ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹ ਰਹੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੋੜਾਂ ਵਾਲੇ ਬੱਚਿਆਂ (CWSN) ਲਈ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਵੱਡਾ ਉਪਰਾਲਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਇਸ ਤਹਿਤ ਨਾਭਾ ਬਲਾਕ...

You cannot copy content of this page