iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsअनोखा विरोध प्रदर्शन, सड़क पर किया डांस:ऑटो से बैटरियां और वायर चोरी,...

अनोखा विरोध प्रदर्शन, सड़क पर किया डांस:ऑटो से बैटरियां और वायर चोरी, लोग बोले- पुलिस से नहीं मिल रहा इंसाफ

Date:

National News

Buland kesari/जालंधर के भार्गव कैंप इलाके में चोरी की बढ़ती वारदातों ने अब आम जनता के सब्र का बांध तोड़ दिया है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था की बदहाली का आलम यह है कि अब लोग शिकायत दर्ज कराने के बजाय सड़क पर डांस कर अपना विरोध जता रहे हैं।अनोखा विरोध प्रदर्शन, सड़क पर किया डांस:ऑटो से बैटरियां और वायर चोरी, लोग बोले- पुलिस से नहीं मिल रहा इंसाफ

iTree Network Solutions +91-8699235413

जालंधर वेस्ट में चोरों ने एक बुजुर्ग सिख व्यक्ति के ऑटो से न केवल बैटरियां चोरी कीं, बल्कि पूरी वायरिंग भी काट दी। एक गरीब ड्राइवर के लिए यह न केवल आर्थिक नुकसान है, बल्कि उसकी रोजी-रोटी पर भी सीधा प्रहार है। इस चोरी के बाद स्थानीय लोगों ने भागड़ा पर डॉस कर के चोरी की घटना का विरोध किया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

स्थानीय लोगों का कहना है कि हर रोज जालंधर वेस्ट में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है। इस चोरी की घटना को पुलिस रोकने में पुरी तरह विफल है। चोरी की इन वारदातों के खिलाफ लोग सड़कों पर उतरे और डांस कर अपना विरोध जाहिर किया।

लोगों ने बताया कि इस वारदात के पीछे एक नशेड़ी युवक का हाथ है, जिसका वीडियो भी सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इलाके में नशा इस कदर फैल चुका है कि अपनी लत पूरी करने के लिए युवा छोटी-मोटी चोरियों को अंजाम दे रहे हैं। भार्गव कैंप अब चोरों और नशेड़ियों के लिए एक सॉफ्ट टारगेट बन गया है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

चोरी के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस के पास जाने से साफ इनकार कर दिया है। पीड़ित के बेटे का कहना है कि पहले मोबाइल छीने जाने पर भी पुलिस ने कोई मदद नहीं की थी। लोगों का मानना है कि थाने के चक्कर काटने से समय बर्बाद होता है, इंसाफ नहीं मिलता। इसी बेबसी के कारण लोगों ने विरोध का नया तरीका ‘डांस’ चुना है।

जालंधर वेस्ट में सुरक्षा पर खड़े हुए बड़े सवाल

जालंधर वेस्ट के इलाकों में जिस तरह से लूटपाट और चोरी का ग्राफ बढ़ा है, उसने प्रशासन की मुस्तैदी पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर दिन-दहाड़े चोरियां हो रही हैं और लोग पुलिस के पास जाने से डर रहे हैं या कतरा रहे हैं, तो यह कानून-व्यवस्था की हार है।

iTree Network Solutions +91-8699235413
WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

ਸਤੰਬਰ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਸਿਆਸਤ ਵਿੱਚ ਆ ਸਕਦੈ ਵੱਡਾ ਭੂਚਾਲ!

ਅਕਾਲੀ-ਭਾਜਪਾ ਗਠਜੋੜ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੋਵੇਗੀ ਵੱਡੀ ਦਲ-ਬਦਲੀ? ‘ਆਪ’ ਦੇ...

कलयुगी बेटे ने बुजुर्ग मां के सिर पर कुकर मारकर की हत्या

Buland Kesari/ अबोहर: संत नगरी में सोमवार को एक दिल...

ਚੋਣਾਂ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਵੱਡਾ ਸਿਆਸੀ ਮੋੜ, ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਨੇ ਭਾਜਪਾ ਨਾਲ ਮਿਲਾਇਆ ਹੱਥ!

ਪੰਜਾਬ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਚੋਣਾਂ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਵੱਡਾ ਸਿਆਸੀ ਮੋੜ, SOI...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਨਿਤਿਨ ਕੋਹਲੀ ਅਤੇ ਵਿਨੀਤ ਧੀਰ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਸਦਕਾ ਪੰਜਾਬ ਯੂਥ ਰਨ ਨੂੰ ਮਿਲੀ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਸਫਲਤਾ

ਪੰਜਾਬ ਯੂਥ ਰਨ ਦੀ ਸਫਲਤਾ ਨੇ ਵਧਾਇਆ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦਾ ਉਤਸ਼ਾਹ, ਨਿਤਿਨ ਕੋਹਲੀ ਨੇ ਜਲੰਧਰ ਵਾਸੀਆਂ ਦਾ ਕੀਤਾ ਧੰਨਵਾਦ Buland Kesari/ ਜਲੰਧਰ: ਮਾਡਲ ਟਾਊਨ ਵਿੱਚ ਆਮ...

You cannot copy content of this page