Buland kesari/कनाडा में पंजाबी मूल के लिबरल पार्टी के सांसद रणदीप सिंह सराय पर सरकार ने सख्त कार्रवाई की गई। कैनेडियन मीडिया रिपोर्ट्स मे मुताबिक रणदीप सिंह सराय को कनफ्लिक्ट ऑफ इंट्रेस्ट एक्ट का दोषी पाया गया और उन पर 200 डॉलर का जुर्माना लगाया गया। इस मामले में अधिकतम जुर्माना 500 डॉलर है।
रणदीप सिंह सराय पर आरोप है कि उन्होंने सेक्रेटरी ऑफ स्टेट फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट नियुक्त होने पर अपनी संपत्ति को सार्वजनिक नहीं किया। नियम के मुताबिक उन्हें 60 दिन के भीतर अपनी संपत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक नहीं किया।
रणदीप सहाय सत्ताधारी लिबरल पार्टी के सरे सेंटर बीसी से सांसद हैं। वो पार्टी के दसवें सांसद बन गए हैं जिनके खिलाफ कनफ्लिक्ट ऑफ इंट्रेस्ट एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इससे पहले प्रधानमंत्री रहे जस्टिन ट्रूडो पर भी इस तरह की कार्रवाई हो चुकी है।
200 डॉलर का जुर्माना, विपक्ष ने बताया नाकाफी विपक्ष का आरोप है कि एथिक्स कमिश्नर ने रणदीप सराय पर जो 200 डॉक्टर का जुर्माना है वो बेहद कम है। इस कानून के तहत अधिकतम जुर्माना 500 डॉलर है। विपक्षी सांसदों का कहना है कि इस जुर्माना राशि को 20 हजार डॉलर से 50 हजार डॉलर तक किया जाना चाहिए।

रणदीप सराय ने क्या-क्या जानकारी छुपाई?
सांसद रणदीप सराय पर ‘कॉन्फ्लिक्ट ऑफ इंटरेस्ट एक्ट’ की धारा 24 के तहत कार्रवाई हुई है। उन्हें अंतरराष्ट्रीय विकास राज्य सचिव नियुक्त किए जाने के 60 दिनों के भीतर अपनी सभी वित्तीय संपत्तियों का ब्यौरा देना था, लेकिन उन्होंने सभी जानकारियों को साझा नहीं की। दस्तावेजों के अनुसार, सराय के पास भारी-भरकम रियल एस्टेट पोर्टफोलियो है।
7 रेंटल प्रॉपर्टीज: ब्रिटिश कोलंबिया के बर्नबी और सरे में स्थित सात संपत्तियां।
मल्टीपल मॉर्टगेज (गिरवी ऋण): वैंकूवर सिटी सेविंग्स क्रेडिट यूनियन के साथ उनके दो बड़े होम लोन (मॉर्टगेज) थे।
बैंक गारंटी और लोन: वे नेशनल बैंक, एनविज़न क्रेडिट यूनियन और बैंक ऑफ मॉन्ट्रियल से लिए गए कई बड़े व्यावसायिक ऋणों में ‘को-गारंटर’ (सह-जमानती) थे।
लायबिलिटी: उन्होंने रॉयल बैंक के कार लोन और नेशनल बैंक के साथ ‘होम इक्विटी लाइन ऑफ क्रेडिट’ की जानकारी भी समय पर साझा नहीं की।
रणदीप सराय से जुड़े 3 बड़े विवाद
- प्रोफेशनल मिसकंडक्ट के दोषी पाए गए: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणदीप सराय का लॉ प्रैक्टिस लाइसेंस 2019 में स्थायी रूप से रद्द कर दिया गया था। ब्रिटिश कोलंबिया की लॉ सोसाइटी ने उन पर प्रोफेशनल मिसकंडक्ट के गंभीर आरोप सिद्ध होने के बाद यह कड़ी कार्रवाई की थी।
- उन पर आरोप थे कि क्लाइंट्स के फंड के प्रबंधन में लापरवाही बरती, वकालत के मानकों और नैतिकता का उल्लंघन किया। जिस पर उन्होंने लाइसेंस सरेंडर कर दिया था। इसके बाद वे ब्रिटिश कोलंबिया में वकील के रूप में काम करने के अयोग्य हो गए।
- भारत विरोधी स्टैंड, खालिस्तानियों का समर्थन: रणदीप सराय हैं तो पंजाबी मूल के लेकिन उनका नाम भारत विरोधी नेताओं में आता है। सराय को भारत के साथ संबंधों में दूरी बनाने की वकालत करने वाले गुट का हिस्सा माना जाता रहा है। रणदीप सराय सरे बीसी से सांसद हैं और वहां पर खालिस्तान समर्थकों की अच्छी तादात है। ऐसे में कनाडा में होने वाली खालिस्तान समर्थकों से उन्हें हमेशा समर्थन मिलता है।
- सॉफ्ट-ऑन-कॉन्फ्रेंस’ कानून का समर्थन: रणदीप सराय ने बिल C-5 जैसे कानूनों का पुरजोर समर्थन किया, जिसे विपक्षी कंजर्वेटिव पार्टी ने “अपराधियों के प्रति नरम” कानून बताया था। इस कानून के तहत कई गंभीर अपराधों (जैसे नशीली दवाओं की तस्करी और कुछ हथियारबंद अपराध) के लिए ‘न्यूनतम अनिवार्य सजा’ को खत्म कर दिया गया।
एथिक्स नियमों के उल्लंघन में फंसे 10 दिग्गज कनाडा की राजनीति में 2015 (जब से लिबरल सत्ता में आए) के बाद से अब तक 10 वर्तमान या पूर्व सरकारी सदस्यों को नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। इनमें पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का नाम भी शामिल है।
जस्टिन ट्रूडो (प्रधानमंत्री) 2017: अगा खान के निजी द्वीप पर छुट्टी मनाने के मामले में दोषी। 2019: एसएनसी-लवलिन मामले में पूर्व अटॉर्नी जनरल पर दबाव बनाने के दोषी।
बिल मोर्नो (पूर्व वित्त मंत्री): 2017: अपनी फ्रेंच विला की जानकारी न देने पर जुर्माना। 2020: वी चेरिटी घोटाले के दौरान हितों के टकराव में फंसे।
डोमिनिक लेब्लैंक (प्रिवी काउंसिल अध्यक्ष): 2018: अपने एक रिश्तेदार की कंपनी को मछली पकड़ने का लाइसेंस आवंटित करने के मामले में दोषी।
मैरी एनजी (पूर्व व्यापार मंत्री): 2022: अपनी सहेली की कंपनी को सरकारी कॉन्ट्रैक्ट दिलाने के मामले में दोषी पाया गया।
ग्रेग फर्गस (सांसद/स्पीकर): 2023: एक पूर्व राजनेता के लिए सिफारिशी वीडियो बनाने के मामले में एथिक्स कोड का उल्लंघन।
जेम्स मलोनी (सांसद): 2022: समय पर अपनी संपत्तियों और हितों का खुलासा न करने के कारण जांच और कार्रवाई।
अनीता वैंडेनबेल्ड (सांसद): 2018: ओटावा नगर निगम चुनाव में अपनी मां के प्रचार के लिए अपने सांसद पद का इस्तेमाल करने पर दोषी।
जो पेशिसोलिडो (पूर्व सांसद): 2019: अपनी कानूनी फर्म और व्यावसायिक हितों के खुलासे में नियमों की अनदेखी के दोषी।
यास्मीन रतनसी (पूर्व सांसद): 2020: अपनी सगी बहन को ऑफिस में नौकरी देने और इस जानकारी को छिपाने का मामला।
रणदीप सराय (सांसद): 2024: संपत्ति और वित्तीय हितों का समय पर खुलासा न करने पर 200 डॉलर का जुर्माना।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








