iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsपुलिस ने 5 शातिर अपराधी पकड़े:3 चोरी की बाइक और 4 तेजधार...

पुलिस ने 5 शातिर अपराधी पकड़े:3 चोरी की बाइक और 4 तेजधार हथियार बरामद, आरोपियों से पूछताछ जारी

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari/लुधियाना पुलिस कमिश्नर और डिप्टी कमिश्नर (देहाती) के दिशा-निर्देशों पर अपराधियों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत थाना जमालपुर की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुंडियां कलां चौकी की पुलिस टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए पांच शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने 5 शातिर अपराधी पकड़े

iTree Network Solutions +91-8699235413

पुलिस ने इनके पास से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें और हमले के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले चार तेजधार हथियार बरामद किए हैं। थाना जमालपुर के मुख्य अधिकारी के नेतृत्व में चौकी मुंडियां कलां के इंचार्ज ने सूचना मिलने के बाद मुस्तैदी दिखाई।

iTree Network Solutions +91-8699235413

पुलिस को खबर मिली थी कि हथियारों से लैस कुछ युवक किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर पांच आरोपियों को धर दबोचा। हालांकि इनका एक साथी पारस सिंह मौके से फरार होने में कामयाब रहा जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

पकड़े गए आरोपियों की पहचान साहिल सिंह चड्ढा उर्फ लाला निवासी एम.आई.जी फ्लैट जमालपुर,जगजीत सिंह उर्फ जीता निवासी गोविंद नगर,भामियां कलां,अनमोल रतन सिंह उर्फ अनमोल निवासी बॉबी कॉलोनी,मोहित निवासी सरपंच कॉलोनी, ताजपुर,करमजीत सिंह उर्फ कम्मु निवासी ग्रीन सिटी,भूखड़ी।

पुलिस के मुताबिक इस गिरोह का छठा सदस्य पारस सिंह निवासी फिल्लौर जालंधर मौके से भाग निकला। पारस पर पहले से ही चोरी और झपटमारी के 5 मामले दर्ज हैं।पुलिस उसे पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

आरोपी जिनको पुलिस ने गिरफ्तार किया है
आरोपी जिनको पुलिस ने गिरफ्तार किया है

क्या हुआ बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में सामान बरामद किया है जिसमे एक ब्लैक स्प्लेंडर,एक बिना नंबर की स्प्लेंडर और एक हीरो पैशन प्रो, दो लोहे की किरपान और दो खास तरह की लोहे की रॉड, जिन पर साइकिल की गरारियां फिट की गई थीं जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी पहले भी कई गंभीर वारदातों में शामिल रहे हैं

आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। उम्मीद है कि इनसे लुधियाना में हुई कई अन्य झपटमारी और चोरी की वारदातों का खुलासा होगा।

iTree Network Solutions +91-8699235413
WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਸੈਕਟਰ 35 ਮਾਰਕੀਟ ‘ਚ ਸੇਵਾਮੁਕਤ ਪੀਸੀਐਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦੀ ਕਾਰ ਨੂੰ ਲੱਗੀ ਅਚਾਨਕ ਅੱਗ

Buland kesari/ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਦੇ ਸੈਕਟਰ 35 ਮਾਰਕੀਟ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਚੱਲਦੀ ਕਾਰ ਨੂੰ ਅਚਾਨਕ ਅੱਗ ਲੱਗਣ ਨਾਲ ਹਫੜਾ-ਦਫੜੀ ਮਚ ਗਈ। ਘਟਨਾ ਵਿੱਚ ਕਿਸੇ ਜਾਨ ਦਾ ਨੁਕਸਾਨ...

You cannot copy content of this page