iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsजालंधर में तेज रफ्तार सफारी ने बाइक को मारी टक्कर:एक युवक की...

जालंधर में तेज रफ्तार सफारी ने बाइक को मारी टक्कर:एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर, लोगों ने चालक पकड़ा, CCTV में कैद हुआ हादसा

Date:

National News

Buland kesari/जालंधर में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें एक तेज रफ्तार सफारी गाड़ी ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई है, जबकि दूसरा अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। यह पूरी घटना पास ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। स्थानीय लोगों ने मौके से भाग रहे आरोपी चालक को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

यह हादसा के काला सघियां रोड पर रात करीब 11 बजे उस समय हुआ। चश्मदीदों के मुताबिक, टाटा सफारी गाड़ी इतनी तेज रफ्तार में थी कि उसने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक हवा में कई फीट ऊपर उछले और काफी दूर जाकर सड़क पर गिरे। CCTV में कैद हुई घटना सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि जिस समय यह हादसा हुआ, वहीं से कुछ महिलाएं और एक छोटी बच्ची पैदल गुजर रही थीं। गनीमत रही कि गाड़ी या बाइक उनसे नहीं टकराई, वरना हताहतों की संख्या बढ़ सकती थी। वे बाल-बाल बच गए, लेकिन हादसे के मंजर ने उन्हें बुरी तरह डरा दिया।

iTree Network Solutions +91-8699235413
घायल लोगों को लोग अस्पताल ले जाते हुए।
घायल लोगों को लोग अस्पताल ले जाते हुए।

पुलिस की ‘हदबंदी’ में उलझा रहा मामला

iTree Network Solutions +91-8699235413

हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाई और घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया। इसी बीच, पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन यहां एक अजीब स्थिति पैदा हो गई। जिस जगह हादसा हुआ, वह इलाका थाना भार्गव कैंप और थाना डिवीजन नंबर 5 की सीमा (ज्यूरिसडिक्शन) पर स्थित है।

शुरुआत में पुलिस कर्मी इस बात को लेकर उलझे रहे कि मामला किस थाने के अंतर्गत आता है। हालांकि, बाद में स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थाना भार्गव कैंप के ड्यूटी अफसर ने कमान संभाली। उन्होंने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और स्थानीय लोगों द्वारा पकड़े गए सफारी चालक को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया।

बाइक सवार रोड पर गिरा हुआ।
बाइक सवार रोड पर गिरा हुआ।

अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, एक युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे युवक की दोनों टांगें बुरी तरह फ्रैक्चर हो गई हैं। मृतक और घायल दोनों की पहचान जल्लोवाल आबादी के निवासियों के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और वे रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे।

CCTV में कैद हुई घटना।
CCTV में कैद हुई घटना।

स्थानीय लोगों का कहना है कि काला सघियां रोड पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनवाने के लिए कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखे गए और गुहार लगाई गई, लेकिन प्रशासन ने अब तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। लोगों का मानना है कि यदि यहां गति अवरोधक होते, तो शायद आज यह जान न जाती

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

जबरन रूसी सेनी में भर्ती लुधियाना के समरजीत की मौत:टेक्निशियन का लिया था डिप्लोमा, कर्ज लेकर गया था करिअर बनाने, 10 सितंबर को मौत,...

Buland kesari/जबरन रूसी सेनी में भर्ती किए गए पंजाब के लुधियाना के युवक समरजीत सिंह की रूस में मौत हो गई। 21 वर्षीय समरजीत करियर...

You cannot copy content of this page