Buland Kesari/ ईरान में जारी जंग के बीच देश में एलपीजी संकट गहराता जा रहा है. पश्चिम बंगाल के एक सरकारी स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में छात्रों को मिड-डे मील के नियमित भोजन के बजाय ‘फुचका’ यानी गोलगप्पे खाते हुए देखा जा सकता है. दावा किया जा रहा है कि रसोई गैस की किल्लत की वजह से स्कूल में खाना नहीं बन सका, जिसके बाद यह वैकल्पिक इंतजाम किया गया. हालांकि,Buland Kesari इस दावे की पुष्टि नहीं करता है.
वीडियो भद्रकाली हाई स्कूल की सहायक शिक्षिका नंदिता सरकार ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो में दिख रहा है कि स्कूल के आंगन में एक गोलगप्पे वाला खड़ा है. बच्चे कतार लगाकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. हर छात्रों को करीब 5-6 गोलगप्पे मिले. इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं.
बता दें, अमेरिका-इजरायल के हमले के बाद ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया. होर्मुज से किसी भी ऑयल टैंकर को नहीं निकलना दिया जा रहा. ईरान ने कुछ ऑयल टैंकरों को निशाना बनाते हुए मिसाइलें दागी हैं. होर्मुज स्ट्रेट बंद होने की वजह से भारत में एलपीजी सप्लाई पर असर पड़ा है. भारत एलपीजी और एलएनजी काफी मात्रा में बाहर से इंपोर्ट करता है. होर्मुज के बंद होने से इसकी सप्लाई पर असर पड़ा है.

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.







